ताजा समाचार

फल विक्रेता पर हमला करके नकदी छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Satyakhabarindia

फल विक्रेता पर हमला करके नकदी छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

नाईवाली चौक स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार की देर शाम एक फल विक्रेता पर हमला कर नकदी छीनने के मामले में शहर थाना पुलिस ने दुसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला रामबास निवासी अभिषेक उर्फ अंगद के रूप में हुई है। मामले में पुलिस एक आरोपी मोहल्ला रामबास निवासी मोनू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

 

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला रामबास निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह नाईवाली चौक पर फलों की रेहड़ी लगाते है। 22 फरवरी की रात को रेहड़ी पर काम करने वाले लड़कों से हिसाब करने के बाद गोदाम में भेज दिया था। वह वहीं स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने खड़े होकर हिसाब के रुपये गिन रहे थेइसी दौरान मोहल्ला रामबास निवासी अंगद उर्फ अभिषेकमोनूविक्रमरामौतारविकास उर्फ विक्की व अन्य युवकों ने पीछे से हमला कर दिया। अभिषेक ने नाक पर पिस्तौल की बट मार कर घायल कर दिया। अन्य हमलावरों ने डंडोंराड व कुल्हाड़ी से मारपीट की।

 

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

फल विक्रेता पर हमला करके नकदी छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

आरोपित उनसे करीब 37 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। सूचना के बाद उनके स्वजन मौके पर पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। परिवार वालों ने राजेंद्र को घायल हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती करायाजहां से उसे रेफर कर दिया गया।

 

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

 

शहर थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मारपीटधमकी देनेलूटपाट व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बुधवार की शाम एक आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में दुसरे आरोपी अभिषेक उर्फ अंगद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button