ताजा समाचार

ATM Card News: ATM से पैसा निकलते समय इन बात रखें ध्यान, वरना होगा बड़ा स्कैम, जानें जल्दी

Satyakhabarindia

ATM Card News: एटीएम (Automated Teller Machine) हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं, क्योंकि इनसे चंद मिनटों में कैश निकालना संभव है। लेकिन कई बार एटीएम यूजर्स को तकनीकी दिक्कतों या कार्ड की दिक्कतों की वजह से मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है।

दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि एटीएम से पैसे निकालते वक्त आपके अकाउंट से बिना कैश निकाले ही पैसे कट जाते हैं। पैसे कटने का मैसेज आता है लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकलते। ऐसी स्थिति में ग्राहक घबरा जाते हैं क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि इस समस्या की शिकायत कहां करें और इसका समाधान कैसे होगा।

आज हम आपको इसी समस्या के बारे में बता रहे हैं कि अगर आपके सामने ऐसी स्थिति आए तो आपको क्या करना होगा। (RBI New Guidelines) 5 दिन में वापस आ जाएंगे पैसे- अगर एटीएम से पैसे निकालते वक्त बिना पैसे निकाले ही आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।

प्रदेश सरकार ने पहली बार बनाया बैसाखी महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

ऐसा अक्सर तकनीकी दिक्कतों की वजह से होता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों के लिए तय किया है कि डेबिट हुए पैसे 5 वर्किंग डेज के अंदर वापस करने होंगे। अगर बैंक (bank news) इस नियम का पालन नहीं करते हैं तो उन पर हर दिन 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इसलिए आपकी चिंता दूर हो सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान-

– अगर कैश निकासी के समय एटीएम में ट्रांजेक्शन पूरा नहीं होता है तो तुरंत निकासी नोटिफिकेशन चेक करें.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार

– आपको तुरंत अपने बैंक में जमा रकम की जानकारी लेनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके खाते से पैसे कटे हैं या नहीं.

– अगर एटीएम से कैश निकाले बिना ही खाते से पैसे कट गए हैं तो आपको 5 दिन तक इंतजार करना चाहिए. ज्यादातर देखा गया है कि पांच दिन के अंदर पैसे खाते में वापस आ जाते हैं.

– पांच दिन के बाद भी अगर पैसे खाते में वापस नहीं आते हैं तो आप बैंक ब्रांच में ट्रांजेक्शन फेल होने की शिकायत कर सकते हैं.

चोरी के आरोपियों ने पुलिस पर किया हमला ASI और कॉन्स्टेबल घायल घटना
चोरी के आरोपियों ने पुलिस पर किया हमला ASI और कॉन्स्टेबल घायल घटना

– अगर बैंक में शिकायत करने के 30 दिन के अंदर पैसे आपके खाते में वापस नहीं आते हैं तो आप शिकायत निवारण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button