ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कुलदीप वत्स को मनाने उनके फार्म हाउस पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बोले, विधायक के भतीजों की शादी में नहीं आ पाया था अब आशीर्वाद देने आया हूं

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Hooda meets Vats : राज्यसभा चुनाव कांग्रेस को ऐसा दर्द दिया गया है जिससे बाहर आना कांग्रेस के लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। हालांकि बादली से विधायक कुलदीप वत्स के बारे में खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चुके हैं कि उनका वोट न तो रद्द हुआ है और न ही उन्होंने क्रॉस वोटिंग की थी। लेकिन इसके बावजूद कुलदीप वक्त की तेवर पिछले कई दिनों से बागी तेवर के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस हाईकमान ने बुलाई 30 मार्च को हरियाणा कांग्रेस की बड़ी बैठक

कुलदीप वत्स के बागी तेवरों के बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज बादली विधायक कुलदीप वत्स के हसनपुर गांव स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। दोनों नेताओं की यह मुलाकात नाराजगी और मनाने की चल रही अफवाहों के बीच हुई, जिसने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया।

कुलदीप वत्स ने हाल ही में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले को लेकर पार्टी हाईकमान को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जानबूझकर उनके चार विधायकों के वोट रद्द किए गए। हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को नोटिस जारी कर दिया गया है और पार्टी फैसला लेगी। हालांकि, जब उनसे क्रॉस वोटिंग के आरोपी विधायकों द्वारा उनके चहेतों को बचाने के सवाल पर पूछा गया, तो उन्होंने जवाब टाल दिया और गोल-मोल प्रतिक्रिया दी।

दिल्ली के दयालपुर में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के दयालपुर में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

हुड्डा ने मुलाकात का कारण बताते हुए कहा कि शादी में नहीं आ पाया था, इसलिए बच्चों को आशीर्वाद देने आया हूं।” ज्ञात हो कि पिछले दिनों कुलदीप वत्स के भतीजों की शादी हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की थी। हुड्डा की यह यात्रा नाराज विधायक को मनाने के रूप में देखी जा रही है, लेकिन दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग के आरोपों ने पार्टी में घमासान मचा रखा है। कुलदीप वत्स जैसे दिग्गज विधायक की नाराजगी को लेकर पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर हुड्डा के साथ वाली फोटो हटाई थी। अब हुड्डा की व्यक्तिगत मुलाकात से कांग्रेस में सुलह की कोशिश दिख रही है, लेकिन वोट क्रॉसिंग के मुद्दे पर अभी भी असमंजस बरकरार है।

160 करोड़ का घोटाला : कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप कुमार राघव गिरफ्तार

#BhupinderSinghHooda #KuldeepVats #FarmhouseVisit #PoliticalEngagement #LeaderInAction #ConvincingTalks #CommunityConnection #HaryanaPolitics #LocalLeadership #GatheringSupport #RuralPolitics #PoliticalStrategy #CommunitySupport #FarmhouseMeeting #InfluentialLeaders #BuildingBridges #Teamwork #UnitedGoals #StrengtheningBonds

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button