ताजा समाचारवायरलहरियाणा

बिमला चौधरी का रिटर्न चुनावी गिफ्ट, कुंवारों से मांगे शादी के लिए बायोडाटा

बोली, अब क्षेत्र के कुंवारों की शादी करवाना उनकी जिम्मेदारी

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Bimla Chaudhari : अक्सर कहा जाता है की राजनीति में वह वायदा ही क्या जो वफा हो जाए? रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव प्रचार के दौरान पटौदी की भाजपा विधायक बिमला चौधरी ने वायदा किया था कि अगर रेवाड़ी में भाजपा की चेयरपर्सन बनी तो इस क्षेत्र में रहने वाले सभी कुंवारों की शादी करवाना उनकी जिम्मेवारी है। उनका यह बयान काफी वायरल भी हुआ था।

विश्व योगासना चैंपियनशिप में जींद के अभिषेक ने जीते दो गोल्ड मेडल

चेयरपर्सन चुनाव में भाजपा की जीत के बाद उत्साहित विधायक ने खुले मंच से एलान किया है कि अब वे इलाके के कुंवारों के घर बसाने का जिम्मा उठाएंगी। जुबान की पाबंद हूं, बस बायोडाटा दे दो। ​

विधायक बिमला चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए साफ कहा कि वे जो कहती हैं, वो करके दिखाती हैं। चेयरपर्सन तो अब भाजपा की बन गई है, अब अगला नंबर कुंवारों का है। मैं अपनी जुबान की पाबंद हूं और अपने वचनों से पीछे नहीं हटूंगी। आप बस लड़कों के बायोडाटा लाकर मुझे दे दो, शादी हम करवा देंगे। ​विधायक ने क्षेत्रीय रिश्तों का हवाला देते हुए कहा कि रेवाड़ी, फरुखनगर, पलवल और पटौदी के बीच पहले भी बहुत शादियां और रिश्ते हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो युवा कुंवारे रह गए हैं, उन्हें भी जल्द ही ‘दूल्हा’ बना दिया जाएगा।​ इस दौरान वहां पर मौजूद हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी विधायक के इस अंदाज को देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं। बिमला चौधरी के बयान का समर्थन करते हुए आरती राव ने मजाकिया लहजे में भीड़ की ओर इशारा कर कहा बिमला चौधरी जी कह रही हैं कि अगर यहां भी कोई कुंवारा है, तो देरी मत करो, अपना बायोडाटा सीधे इन्हें थमा दो।

हरियाणा के जींद, महेंद्रगढ़, भिवानी और करनाल जिले होंगे एनसीआर से बाहर

विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां समर्थक इसे विधायक का जनता के साथ जुड़ाव और अपनापन बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे हल्के-फुल्के अंदाज में “चुनावी रिटर्न गिफ्ट” करार दे रहे हैं।

1. #HaryanaPolitics 2. #BJPMLABimala 3. #MarriageBiodata 4. #ElectionGift 5. #BachelorsInHaryana 6. #HaryanaMarriage 7. #BimalaChaudhary 8. #HaryanaYouth 9. #PoliticalInitiative 10. #HaryanaWeddings 11. #BJPInHaryana 12. #MarriageProposal 13. #HaryanaCommunity 14. #BimalaForChange 15. #HaryanaBachelors 16. #CivicEngagement 17. #HaryanaCulture 18. #MarriageDrive 19. #HaryanaElections 20. #BJPCommunityOutreach

जेल अधीक्षक ने बदमाश को जेल में करवाया फोन उपलब्ध और बदमाश ने रच दिया तिहरा हत्याकांड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button