ताजा समाचारवायरलहरियाणा

भाजपा : दो ‘बी’ की लड़ाई में तीसरे ‘बी’ की एंट्री

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले पार्टी से बड़ा कोई नहीं

Satyakhabarindia

भाजपा : दो ‘बी’ की लड़ाई में तीसरे ‘बी’ की एंट्री

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले पार्टी से बड़ा कोई नहीं

सत्य खबर हरियाणा

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार

Babli v/s Barala : पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली और सांसद तथा पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बीच राजनीतिक जुबानी जंग चलती रहती है। देवेंद्र बराला द्वारा भाजपा सांसद के खिलाफ हाल ही में दिए गए बयान पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। देखना होगा कि संगठन इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाता है।

मंगलवार को भाजपा कार्यालय में बजट को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने सुभाष बराला को कांग्रेस का एजेंट बताते हुए उन पर तीखे आरोप लगाए थे।

सुभाष बराला ने पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के बयान पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो आधारहीन बातें करते हैं। आधारहीन लोग ही बिना तथ्य के आरोप लगाते हैं, इसलिए उन्हें ऐसी बातों का जवाब देना जरूरी नहीं लगता। समय आने पर हर सवाल का जवाब अपने आप मिल जाता है।

चोरी के आरोपियों ने पुलिस पर किया हमला ASI और कॉन्स्टेबल घायल घटना
चोरी के आरोपियों ने पुलिस पर किया हमला ASI और कॉन्स्टेबल घायल घटना

दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी का असर सोशल मीडिया पर भी साफ दिखाई दे रहा है। फेसबुक पर भाजपा से जुड़े समर्थकों के बीच पोस्ट वार शुरू हो गई है। समर्थक एक-दूसरे नेताओं पर तीखी टिप्पणियां कर रहे हैं। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने तो अपनी पोस्ट में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को सोहन पापड़ी और रायता फैलाने वाला तक कह दिया, जिसके बाद बहस और तेज हो गई।

‘बी’ फार बबली द्वारा ‘बी’ फार बराला पर दिए गए विवादित बयान को लेकर प्रदेश भाजपा में सियासी हलचल तेज हो गई है। मामले में अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी नाराजगी जताते हुए कहा है कि इस प्रकार की बयानबाजी पार्टी की परंपरा के अनुरूप नहीं है और पार्टी इस पर संज्ञान लेगी।

प्रदेशाध्यक्ष ‘बी’ फार बड़ौली ने कहा कि उन्हें पहली बार इस तरह का बयान सुनने को मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में वरिष्ठ नेताओं के प्रति मर्यादित भाषा का प्रयोग करना पार्टी की संस्कृति का हिस्सा है। ऐसे में किसी भी नेता द्वारा अनर्गल टिप्पणी करना पार्टी संविधान और अनुशासन के खिलाफ है। उन्होंने संकेत दिए कि संगठन इस मामले की गंभीरता से समीक्षा करेगा।

PM मोदी बोले महिला आरक्षण से बदलेगा भारत का लोकतांत्रिक भविष्य बड़ा संदेश दिया
PM मोदी बोले महिला आरक्षण से बदलेगा भारत का लोकतांत्रिक भविष्य बड़ा संदेश दिया

 

#BJP #ThirdB #FightBetweenBs #PoliticalClimate #IndianPolitics #BJPvapna #CoalitionTalks #PoliticalDebate #ElectoralPolitics #Political rivalry #PolicyDialogues #NationalPolitics #GovernmentFormation #Elections2024 #PoliticalStrategies #BJPUpdates #PoliticalAnalysis #VoteSmart #EmergingParties

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button