ताजा समाचार

पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग, कल नगर परिषद गेट पर ताला लगाने की चेतावनी

रेवाड़ी नगर परिषद् के पार्षद द्वारा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. आज नगर परिषद् कर्मचारियों ने काम छोड़कर पार्षद के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की. आपको बता दें कि शुक्रवार को नगर पार्षद दलीप माटा का गाली गैलोच करते के वीडियो सामने आया था. तब से ही कर्मचारी पार्षद के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग पर अड़े है.

Satyakhabarindia

रेवाड़ी नगर परिषद के भीतर काम छोड़कर धरना प्रदर्शन कर रहे ये सभी कर्मचारी नगर परिषद् के कार्यालय के स्टाफ और सफाई कर्मचारी है. जिनका कहना है कि पार्षद दलीप माटा उनके साथ अभद्रता करता है. इसलिए जबतक तक ऐसे पार्षद के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है वो धरना प्रदर्शन करते रहेंगे. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर पार्षद के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया तो वो कल नगर परिषद् के गेट पर धरना लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे .

 

गुरुग्राम के सेक्टर 51 की झुग्गियों में लगी आग, भारी नुकसान

आपको बता दें कि शहर में अतिक्रमण की बड़ी समस्या है. जिसकी शिकायत पार्षद दलीप माटा ने की थी. पार्षद ने आरोप लगाया था कि नगर परिषद् बाजार में अतिक्रमण कराने की एवज में पैसे लेती है. वहीँ कर्मचारियों ने कहा था कि पार्षद ने चहितें रेहड़ीवालों को बचाने के लिए उनके साथ अभद्रता की. इस मामले में एक महिला पार्षद भी कर्मचारियों के समर्थन में आ गई है. जिसका कहना है कि जो व्यक्ति अभद्रता करता है उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

प्रदेश सरकार ने पहली बार बनाया बैसाखी महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

इस मामले में शनिवार को भी नगर परिषद् सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करेने धरना प्रदर्शन किया था और आज भी धरना प्रदर्शन करके सचिव को ज्ञापन सौंपा है. नगर परिषद् के सचिव का कहना है कि शिकायत की कॉपी और वीडियो क्लिप उन्होंने कार्यकारी अभियंता के पास भेज दी है. जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वो की जायेगी.

फिलहाल स्थित ये है की कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े है. और अधिकारी कर्मचारियों को आश्वाशन दें रहे है की काम पर लौट जाएँ, कार्रवाई की प्रकिया जारी है, ऐसे में देखते है कि कल कर्मचारी किया कदम उठाते है.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार

 

Back to top button