चण्डीगढ ब्रेकिंग न्यूज: ADGP आत्महत्या मामला, 6 सदस्य SIT चण्डीगढ पुलिस ने कि गठिन, IG कि अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी

चण्डीगढ ब्रेकिंग न्यूज: हरियाणा के ADGP आत्महत्या मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने FIR नंबर 156 दर्ज की, जिसमें 15 प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज है। IPS पुरन कुमार की पत्नी और IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने FIR के फॉर्मेट पर आपत्ति जताई और परिवार ने तीन मुख्य मांगें रखी हैं: जांच एक हाईकोर्ट न्यायाधीश द्वारा हो, FIR में सभी आरोपी अधिकारियों के नाम शामिल हों, और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षा दी जाए। मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व IG पुष्पेन्द्र कुमार करेंगे। SIT आत्महत्या नोट, कॉल रिकॉर्ड्स और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच करेगी और निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। जांच के लिए छह सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन निम्न है
1. Sh. Pushpendra Kumar, IPS, IGP, UT, Chandigarh (Head)
2. Ms. Kanwardeep Kaur, IPS, Senior Superintendent of Police, UT, Chandigarh (Member)
3. Ms. KM Priyanka, IPS, SP/City (Member)
4. Sh. Charanjit Singh Virk, CPS, DSP/Traffic (Member/IO)
5. Ms. Gurjit Kaur, CPS, SDPO/South (Member)
6. Insp. Jaiveer Singh Rana, No. 693/CHG, SHO/PS-11 (West) (Member)
यह IG कि अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी है।