ताजा समाचारवायरलहरियाणा

मुख्यमंत्री बन रहे फरीदाबाद के लिए भागीरथ, फरीदाबाद के लोगों की प्यास बुझेगी गंगाजल से

मास्टर प्लान और पाइप लाइन रूट बिल्कुल तैयार, मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Ganga in Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी ऐसी योजनाओं के लिए जाने जाते हैं जो आज से पहले किसी ने सोची भी नहीं। हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के लोगों को पीने का पानी गंगाजल मुहैया करवाने की योजना बनाई और अब मुख्यमंत्री फरीदाबाद के लोगों के लिए भागीरथ बन इस योजना को सिरे चढ़ाने का काम कर रहे हैं।

पुलिस की हिरासत से भागा बदमाश 20 दिन बाद गिरफ्तार

हरियाणा की धरती से यमुना और सरस्वती पहले से बहती रही है और अब गंगा को हरियाणा की धरती पर लाकर हरियाणा की धरती को एक नया संगम बनाने का काम किया जा रहा है। गंगा का पानी हरियाणा मिलना इतना आसान नहीं है लेकिन कहते हैं कि अगर सरकार की नियत साफ हो और नीति ठीक हो तो असंभव देखने वाला काम भी संभव हो जाता है।

यही कारण है कि आने वाले दिनों में फरीदाबाद तक गंगा का पानी पहुंच सकता है। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए विभागीय स्तर पर काफी मंथन चल रहा है। फरीदाबाद शहर तक गंगा जल पहुंचाने के लिए सरकार ने मास्टर प्लान और पाइपलाइन रूट लगभग तैयार कर लिया है। योजना पूरी होने के बाद फरीदाबाद के घरों तक सीधे गंगा का साफ पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

हरियाणा कांग्रेस ने 104 ब्लॉक प्रधानों के नाम का किया ऐलान

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश की अपर गंगा नहर से पानी लाकर फरीदाबाद में स्थापित किए जाने वाले ट्रीटमेंट प्लांट्स तक पहुंचाया जाएगा। वहां शुद्धिकरण के बाद पाइपलाइन और बूस्टिंग स्टेशनों के नैटवर्क के जरिए शहर के विभिन्न इलाकों में पानी की सप्लाई की जाएगी। परियोजना को लेकर जल्द मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक होने की संभावना है जिसमें निर्माण कार्य और बजट को अंतिम मंजूरी दी जा सकती है। इसके बाद परियोजना पर जमीन स्तर पर काम शुरू होगा। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को साफ और पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाना है। फरीदाबाद तक गंगाजल पहुंचाने की योजना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी। इसी दिशा में यह परियोजना तैयार की गई है।

1. #HaryanaDevelopment 2. #FaridabadWaterSupply 3. #NayabSaini 4. #BhagirathaOfFaridabad 5. #GangaWaterForAll 6. #VipulGoyalInitiatives 7. #WaterForFaridabad 8. #SustainableWaterSolutions 9. #HaryanaChiefMinister 10. #FaridabadThirstQuenched 11. #CommunityWaterProject 12. #HaryanaProgress 13. #WaterConservationHaryana 14. #FaridabadFuture 15. #EmpoweringCommunities 16. #CleanWaterAccess 17. #HaryanaLeadership 18. #FaridabadDevelopment 19. #WaterIsLife 20. #HaryanaUnity

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button