कांग्रेस हाईकमान में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को लेकर राजनीतिक असमंजस
जिन विधायकों का नाम क्रॉस वोटिंग की लिस्ट में, वह बोले हमने क्रॉस वोट नहीं किया

सत्य खबर हरियाणा
Congress MLA cross voting : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पांच विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने और चार विधायकों के वोट रद्द होने के बाद शुरू हुई कांग्रेस में खटपट लगातार जारी है। जिन विधायकों के नाम क्रॉस वोटिंग में आ रहे हैं उन्होंने अपने क्रॉस वोटिंग की किसी भी संभावना से इनकार किया है।
बता दें कि जिन विधायकों के नाम क्रॉस वोटिंग में लिए जा रहे हैं उनमें दो महिला विधायक शैली चौधरी और रेनू बाला के अलावा मोहम्मद इसराइल और मोहम्मद इलियास के साथ-साथ जरनैल सिंह का भी नाम है। शैली चौधरी के पति रामकिशन गुर्जर ने कल ही प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि उनकी निष्ठा पर शक जाहिर किया जा रहा है। उन्होंने शैली के क्रॉस वोटिंग की किसी भी संभावना से इनकार किया था।
मोहम्मद इसराइल ने कहा कि मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह झूठे और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना वोट भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिखाया था। हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल ने कहां की अगर उन्हें पार्टी की ओर से कोई नोटिस आता है तो वह उसका जवाब देंगे।
साढोरा से कांग्रेस की विधायक रेणु बाला ने कहा कि उन्होंने हरियाणा प्रभारी बीके हरि प्रसाद के सामने वोट डाला है। उन्होंने कहा कि उन पर जो आरोप लगाया जा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। उन्होंने खुद को कांग्रेस पार्टी के साथ बताते हुए कहा कि 2 दिन में स्थिति क्लियर हो जाएगी।
इस मामले में अभी जरनैल सिंह और मोहम्मद इलियास की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
दूसरी ओर कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया, कुलदीप वत्स को लेकर कहा जा रहा है कि उनके वोट रद्द हुए हैं। इस मामले में गोकुल सेतिया ने ताकि उनका नाम इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि उनके मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी से अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि वह धरना देकर अपने नेताओं से रिक्वेस्ट करेंगे कि जिन लोगों ने कांग्रेस को नुकसान पहुंचा है उनके नाम स्पष्ट रूप से सार्वजनिक किए जाएं।
बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि उनका वोट रद्द नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी सफाई दी है। कुलदीप वत्स ने कहा कि कांग्रेस में कांग्रेस को डुबोने वालों की पूछ है और कांग्रेस के गलत दिशा में जाने का यही मुख्य कारण है।
कल हरियाणा विधानसभा में भी कांग्रेस के क्रॉस वोटिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। पहले यह भी कहा गया था कि जब कांग्रेस के विधायक हिमाचल के दौरे पर थे तो वहां 20-20 करोड रुपए की ऑफर आने की बात कही गई थी। कांग्रेस हाईकमान की जानकारी में भी यह मामला आया था। लेकिन उसे समय किसी विधायक की निष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लगाने का कोई कारण नहीं था।
सूत्र बताते हैं कि फिलहाल स्थिति यह बन रही है कि कांग्रेस अपने पार्टी लाइन से अलग चलने वाले विधायकों को नोटिस देकर जवाब मांग सकती है और उसके बाद उन्हें माफ़ भी कर सकती है।
#Congress #HighCommand #PoliticalConfusion #CrossVoting #MLAs #PoliticalCrisis #IndiaPolitics #CongressMLAs #Election2023 #VoteSwitching #PoliticalDrama #PartyUnity #LeadershipChallenge #PoliticalTension #ElectionStrategy #PoliticalAnalysis #DemocracyInIndia #IndianPolitics #PoliticalShift #LegislativeChallenges