ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कांग्रेस भी अब बीजेपी और आरएसएस के पदचिन्हों पर चलने लगी है : मनोहर लाल

कहा, नरेंद्र मोदी और नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा कर रहा है विकास

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Manohar Lal : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा है कि अच्छा है, वे भी अब बीजेपी और आरएसएस के पदचिन्हों पर चलने लगे हैं। हुड्डा के “हरियाणा में दो माली” वाले बयान पर उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी है और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हैं। जो पूरी निष्ठा से अपना काम कर रहे हैं। वह रविवार को मीडिया से खास बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मंत्री ने संगठन, विकास परियोजनाओं, विपक्ष के बयानों और केंद्र-राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

कांग्रेस सांपनाथ है, बीजेपी नागनाथ है और एक और पार्टी है जो बिच्छुनाथ है : अभय सिंह चौटाला

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मनरेगा को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह योजना किसानों के हित में है। उनके लिए फायदेमंद है। नाम बदलने को लेकर कहा कि यह पहली बार नहीं है, पहले भी नाम बदले गए हैं।

आगामी केंद्रीय बजट को लेकर मनोहर लाल ने कहा कि पूरे देश को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया जाता है। इसका लाभ हर राज्य को मिलता है। आने वाले बजट में हरियाणा को भी अच्छी सौगात मिलेगी। एसवाईएल नहर के मुद्दे पर कहा कि आने वाली बैठक में इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का फैसला पहले ही हरियाणा के फेवर में है।

मनोहर लाल ने बीजेपी के नए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाला समय युवाओं का है और देश का पूरा दारोमदार युवा शक्ति पर है। पार्टी के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है, जो एक अच्छा संकेत है। पहले भी युवा मुख्यमंत्रियों ने बेहतर काम किया है।

हरियाणा में कमर्शियल सिलेंडर इसी सप्ताह से, एजेंसी पर मिलेगा 5 और 10 किलो के सिलेंडर

रैपिड ट्रेन परियोजना पर मंत्री ने कहा कि दिल्ली से करनाल तक रैपिड ट्रेन चलना तय हो गया है। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी। इसके बाद कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी। यह परियोजना पूरे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और आवागमन को आसान बनाएगी। वहीं, करनाल रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगाए जाने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव रेलवे विभाग को भेजा जा चुका है। जैसे पानीपत रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट की सुविधा दी गई है, उसी तरह करनाल स्टेशन पर भी जल्द ही सुविधा उपलब्ध होगी।

#Congress #BJP #RSS #ManoharLal #Politics #IndianPolitics #PoliticalAnalysis #PartyDynamics #Leadership #Government #PoliticalTrends #CurrentEvents #PoliticalCommentary #NationalInterest #Democracy #IndiaPolitics #Election2023 #PoliticalDebate #PolicyMatters #PoliticalBroadcast

4 साल की बच्ची से रेप और उसके बाद की प्रक्रिया पर भड़क गए सीजेआई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button