ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस का दलित कार्ड, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन, निर्दलीय प्रत्याशी के उतरने की संभावना

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

कांग्रेस नेता निकले मंडियों के दौरे पर, किसानों की समस्याएं सुनीं

RajyaSabha Election : कांगेस ने 6 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में हरियाणा के उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस ने हरियाणा में दलित कार्ड खेला है। काग्रेस ने यहां अनुसूचित जाति के उम्मीदवार पर दांव लगाया है। पार्टी ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि बीजेपी ने भी अपने एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। मंगलवार को राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में संजय भाटिया के नाम की घोषणा कर दी गई है।

कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए वंचित समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को अपना उम्मीदवार बनाया है। अंबाला के रहने वाले कर्मवीर 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुलाना से टिकट के दावेदार रहे हैं। कर्मबीर बौद्ध हरियाणा सिविल सचिवालय से करीब 5 साल पहले सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इनकी पत्नी लेबर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट है। अब कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर सहमति जताई है और इसका औपचारिक एलान भी कर दिया है। इससे पहले अशोक तंवर और उदय भान का नाम भी चर्चा में था। हरियाणा सिविल सचिवालय से करीब 5 साल पहले सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मबीर बौद्ध की पत्नी लेबर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट है। कर्मवीर सिंह बौद्ध दलित समुदाय से आते हैं और वो अंबाला के रहने वाले हैं। वह हरियाणा विधानसभा के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं। कर्मवीर सिंह बौद्ध को कांग्रेस ने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुलाना से दावेदार थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी थी।

हरियाणा का गैंगस्टर राव इंद्रजीत दुबई में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की तैयारी

बताया जाता है किकर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही वजह है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार माना जा रहा है।

#CongresPlaysDalitCard #HaryanaPolitics #KaramveerSinghBauddh #RajyaSabhaCandidate #DalitEmpowerment #PoliticalStrategies #IndianPolitics #SocialJustice #CasteBasedPolitics #PoliticalNomination #DalitRights #ParliamentaryDebate #RepresentationMatters #Haryana #PoliticalUpdates #Election2024 #DemocracyInIndia #CurrentAffairs #Inclusion #CasteEquity

जल विद्युत क्षेत्र में भारत और भूटान के सहयोग को मजबूत करने भूटान पहुंचे मनोहर लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button