ताजा समाचारक्राइम्‌वायरलहरियाणा

पुलिस की हिरासत से भागा बदमाश 20 दिन बाद गिरफ्तार

एसपी ने चार पुलिस कर्मचारियों को किया था सस्पेंड, अस्पताल में दाखिल था, चकमा देकर भाग गया था

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Police Action : करनाल पुलिस की सीआईए टीम ने सरकारी अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हुए शातिर बदमाश गुरजीत सिंह को आखिरकार दोबारा पकड़ लिया है। करीब 20 दिनों तक पुलिस को चकमा देने के बाद आरोपी को सीआईए टीम ने अंबाला से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को 25 मई को मेरठ रोड स्थित आवर्धन नहर के पास मुठभेड़ में दो गोली मारने के बाद हिरासत में लिया था। 5 हजार के इनामी बदमाश गुरजीत को करनाल सीआईए वन शाखा ने अंबाला से पकड़ा। बदमाश गुरजीत को कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमांड पर लेगी।

केंद्र सरकार करवाएगी हरियाणा में 58000 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण

बता दें कि 28 मई की रात करीब 12 बजे गुरजीत पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। गुरजीत आरोपी खरड़ दिल्ली का रहने वाला था। कई पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कई जिलों में मामले दर्ज थे। गुरजीत पर 5 हजार का इनाम था। मिली जानकारी के अनुसार ,पकड़ा गया बदमाश गुरजीत जिस पर कई जिलों में पहले भी मामले दर्ज हैं। पेट्रोल पंपों को ही यह अक्सर निशाना बनाया करता था। अब दोबारा से बदमाश पुलिस की हत्थे चढ़ा है।आज इसे पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लगी। कहीं ना कहीं करनाल पुलिस के लिए भी राहत की बात है। बदमाश गुरजीत को पकड़ने के बाद क्योंकि जिस तरह से पुलिस को चकमा देकर यह बदमाश फरार हुआ था उसके बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल या निशान उठ रहे थे।

आरोपी के दोबारा पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं अब फरारी के दौरान उसे किसने शरण दी और भागने में किसने मदद की, इसकी भी गहन जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के फरार होने पर पुलिस अधीक्षक ने उसकी निगरानी में तैनात चार पुलिस कर्मियों को निलंबित तक किया था।

NCP सांसद सुप्रिया सुले की बेटी ने की शादी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी भी पहुंचे
रेवती सुले की शादी में सजी सितारों की महफिल, राजनीति और ग्लैमर का दिखा अनोखा संगम

चार पुलिसकर्मियों की निगरानी के बावजूद अस्पताल से हो गया था फरार

घायल आरोपी का इलाज सरकारी अस्पताल के कैदी वार्ड में चल रहा था। उसकी सुरक्षा के लिए चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद 28 मई की रात करीब 12 बजे गुरजीत पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। जब पुलिसकर्मी वार्ड में पहुंचे तो आरोपी बिस्तर पर नहीं मिला और वहां केवल उसकी हथकड़ी पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे। चार पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक हाई-प्रोफाइल आरोपी का फरार होना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई और विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई।

#HaryanaNews #Karnal #Ambala #CriminalArrested #PoliceCustody #LawEnforcement #CrimeUpdate #PublicSafety #JusticeServed #BreakingNews #CrimeReport #HaryanaPolice #EscapeeCaptured #LocalNews #CommunitySafety #CrimePrevention #SafetyFirst #Vigilance #HaryanaCrime #ArrestNews

दिल्ली और करनाल के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी एक सप्ताह में : मनोहर लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button