ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कुरुक्षेत्र में सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, आठ झुलसे

सुबह खाना बनाने के लिए जैसे ही आग जलाई हो गया धमाका, पड़ोसियों के मकान भी हिले

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Fire Accident : कुरुक्षेत्र जिले के यारा गांव में आज सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक धमाके के साथ आग लगने से तीन बच्चों समेत परिवार के 8 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना सुबह 6:30 बजे हुई। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घर के अंदर नीचे-नीचे आग फैली हुई थी। धमाके से रसोई के साथ लगा दरवाजा उखड़कर दूर जाकर गिरा।
कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र के यारा गांव में बुधवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत परिवार के 8 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें पड़ोसियों ने तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सिलेंडर में धमाका इतना जोरदार था कि रसोई की टाइलें टूट गईं, घर की दीवारों में दरारें आ गईं और दरवाजा उखड़कर दूर जा गिरा। धमाके की वजह से आसपास के घरों में भी कंपन महसूस हुई।
बताया गया है कि बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे यारा गांव में गीता देवी अपनी रसोई में गैस पर खाना बना रही थीं। तभी अचानक सिलेंडर में धमाके के साथ आग लग गई। गैस लीक होने से पूरा घर आग की चपेट में आ गया, जिससे घर में सो रहे लोग भी झुलस गए। आग लगने से घर में चीख-पुकार मच गई और धमाके की वजह से आसपास के घर भी हिल गए। इस हादसे में गीता देवी, उनके पति रुपेंद्र कुमार, चरणों देवी, आंचल, वैष्णवी, कोमल और बांका समेत परिवार के आठ सदस्य झुलस गए।

कांग्रेस के 12 विधायक थे सतीश नांदल के संपर्क में, मोहनलाल बडोली का बड़ा दावा

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और 112 पर कॉल करके फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। जांच में पता चला कि सिलेंडर में लगी पिन प्रेशर की वजह से अचानक निकल गई थी, जिससे सिलेंडर में धमाका हो गया। गैस फैलने से आग भड़क गई। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है।

गैस की स्मैल आई तो घर पहुंचा

अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नियंत्रण अब हरियाणा सरकार के हाथ में

रोहित सैनी ने बताया कि वह सुबह उठा तो उसे गैस की स्मैल आई। अपने घर में चेक करने के बाद वह बाहर आया, तो पड़ोस के घर से स्मैल आ रही थी। वह अपने पड़ोसी रुपेंद्र को बताने के लिए उसे घर के बाहर आया तो तभी धमाका हो गया।

तेज धमाके से घर हिल गया

एक अन्य पड़ोसी ने बताया कि सुबह उसे पड़ाेस में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। वह भाग कर पड़ोसी के घर आया तो परिवार के लोग आग से झुलसे हुए थे। उनके कपड़े जल गए थे। आसपास के लोगों की मदद से एम्बुलेंस में उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button