ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में दिन और रात का तापमान अभी भी सामान्य से काफी नीचे

15 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : मौसम विभाग ने 15 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क बने रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हरियाणा में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है। हालांकि बीच-बीच में ठंडी हवाएं चलने की भी संभावना है। प्रदेश में 15 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 12 अप्रैल को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का हरियाणा में कोई ज्यादा असर दिखाई नहीं देगा। इसके प्रभाव के चलते 13 और 14 अप्रैल को हरियाणा की कुछ इस समय बादल छा सकते हैं। 9 अप्रैल को भी मौसम साफ रहा। हल्की हवा चली और बीच-बीच में बादल जरूर आए लेकिन उनका ज्यादा असर नहीं दिखा। अब अनुमान है कि दिन का तापमान बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 14 अप्रैल तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी और यह 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि अभी लू को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन धूप तेज रहने वाली है। बारिश के बाद साफ मौसम और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात में तापमान गिर रहा है, जबकि दिन में धूप के चलते हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक नीचे चल रहा है, जिससे फरवरी जैसी ठंड महसूस हो रही है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

दुष्यंत परिवार को इकट्ठा कर किसानों के बीच आएं फिर किसान फैसला करेंगे क्या करना है: राकेश टिकैत

मौसम विभाग (IMD) के 9 अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में पहले दिन का मुकाबला 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य से 3.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। पानीपत में सबसे कम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कई जिलों में रात का तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक कम है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद साफ आसमान और ठंडी हवाओं के कारण रात में ठंडक बढ़ गई है। यही वजह है कि लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। प्रदेश के भिवानी में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान अंबाला, सिरसा और नारनौल में 15, हिसार और जींद में 14.8, करनाल में 13.6, रोहतक में 16.4, गुरुग्राम और चरखी दादरी में 16.5, फरीदाबाद में 17.1, रेवाड़ी में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ‌ यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान

हरियाणा में बारिश होने वाला जिला के बाद कल दिन में पहले दिन के मुकाबले तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजी दिया है सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। अधिकांश जिलों में तापमान 28 डिग्री से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि धूप निकलने से दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी संभव है। प्रदेश के करनाल जिले के उचानी में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अंबाला में अधिकतम तापमान 28.8, हिसार में 31.5, करनाल में 29.3, नारनौल में 29.5, रोहतक में 31.2, भिवानी में 31.5, चरखी दादरी में 31.4, जींद 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जज सुधीर परमार समेत पांच बरी

12 के बाद फिर बदलेगा मौसम

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 14 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क लेकिन परिवर्तनशील रहेगा। 12 अप्रैल की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव के कारण 13-14 अप्रैल को आंशिक बादल छा सकते हैं। बीच-बीच में हवाओं की दिशा और गति बदलेगी। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात में गिरावट जारी रहेगी। इस बदलाव से आने वाले दिनों में भी सुबह-शाम ठंडक बनी रह सकती है।

 

#HaryanaWeather #DayAndNightTemperatures #BelowNormalTemps #HaryanaClimate #WeatherUpdate #TemperatureTrends #ClimateChange #WeatherForecast #SeasonalChanges #Meteorology #HaryanaMeteorology #ColdWeather #TemperatureDrop #UnusualWeather #Haryana #ClimateMonitoring #WeatherPatterns #StayWarm #Comparison #CurrentWeather

बारातियों की आपस में कहासुनी में चाकू घोंपकर एक बाराती की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button