ताजा समाचारहरियाणा

Delhi Blast: 10 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया आतंकी दानिश, श्रीनगर से किया था गिरफ्तार

Delhi Blast: 10 दिन की NIA कस्टडी में भेजा गया आतंकी दानिश, श्रीनगर से किया था गिरफ्तार

Satyakhabarindia

Satya Khabar, Delhi

दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट मामले की जांच जारी है। इस बीच मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने आतंकी जासिर बिलाल उर्फ दानिश को 10 दिन की एनआईए कस्टडी में भेज दिया है। दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार बम धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी धमाके की साजिश में शामिल एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखी जा रही है। NIA की कश्मीर घाटी में पिछले कई दिनों से जारी लगातार छापेमारी, पूछताछ और डिजिटल विश्लेषण के बाद दानिश की भूमिका पर ठोस सबूत मिले, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

दिल्ली ब्लास्ट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस सिलसिले में हमलावर डॉ. उमर मुहम्मद के साथी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। इससे पहले सोमवार को एनआईए ने उसके एक और खास साथी को गिरफ्तार किया था, जिस पर आरोप है कि उसने ब्लास्ट में शामिल आतंकवादियों को टेक्निकल सपोर्ट दिया था।

हरियाणा में आज मौसम साफ, कल से फिर बारिश की संभावना

इससे पहले NIA ने दिल्ली से आमिर रशीद अली को गिरफ्तार किया था, जो हमले में इस्तेमाल की गई कार का रजिस्ट्रेशन मालिक था। शुरुआती जांच में पता चला कि आमिर हमलावर को रसद, वाहन और ऑपरेशनल सपोर्ट देने में अहम भूमिका निभा रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई डिजिटल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर जांच का दायरा तेजी से बढ़ा और संदिग्ध कड़ियां सीधे जसीर वानी तक पहुंचीं।

पहले रॉकेट तैयार करने का भी प्रयास किया

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, दानिश ने कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने का भी प्रयास किया था। हालांकि यह कोशिश विफल रही, लेकिन इस तकनीकी प्रयोग से उसकी विशेषज्ञता और आतंकी मॉड्यूल में उसकी भूमिका का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। NIA को दानिश के डिवाइस, चैट लॉग्स और डिजिटल फाइलों से कई ऐसे प्रमाण मिले हैं जो बताते हैं कि वह विस्फोटक तैयार करने और इलेक्ट्रॉनिक सर्किटिंग में प्रशिक्षित था।

आज 2 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल

कई राज्यों में NIA कर रही छापेमारी

एनआईए बम धमाके के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए कई एंगल से जांच कर रही है। एंटी-टेरर एजेंसी की कई टीमें अलग-अलग सुरागों का पीछा कर रही हैं और हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए कई राज्यों में तलाशी ले रही हैं। NIA इस मामले को एक अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय लिंक वाला बड़ा आतंकी मॉड्यूल मान रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा कई नए सुराग सामने आने की संभावना है।

दिल्ली कोर्ट ने भेजा 10 दिन की हिरासत में

हरियाणा में SC सर्टिफिकेट भी अब हुआ अमान्य, बनवाना होगा OSC और DSC सर्टिफिकेट

दिल्ली की कोर्ट ने मुहम्मद के साथ साजिश रचने के आरोपी कश्मीरी निवासी आमिर राशिद अली को भी 10 दिन की एनआईए कस्टडी में भेजा है। जांच एजेंसी ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके नाम पर ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार रजिस्टर्ड थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि धमाके से पहले कई बार वीडियो कॉल, एन्क्रिप्टेड चैट और विदेशी सर्वरों के माध्यम से इन दोनों के बीच संचार हुआ था। एजेंसी फिलहाल इस पूरे नेटवर्क के विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button