ताजा समाचारहरियाणा

गांव काब्रछा में हत्या के मामले में उप पुलिस अधीक्षक उचाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Satyakhabarindia

गांव काब्रछा में हत्या के मामले में उप पुलिस अधीक्षक उचाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

आपसी किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश के चलते प्रीतम नामक युवक की चाकू मारकर की हत्या।

अहीरवाल में राव नरबीर सिंह दे रहे हैं राव इंद्रजीत सिंह को कड़ी चुनौती

जींद जिले के काब्रछा गांव में दिनांक 05 जुलाई 2025 को प्रीतम नामक युवक की आपसी किसी बात को लेकर रंजिश के चलते चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

बादशाह की ‘टटीरी’ पर हरियाणा पुलिस का साइबर वॉर

इस घटना के संबंध में उप पुलिस अधीक्षक उचाना संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रारंभिक जांच में इस मामले में आपसी पुरानी विवाद के चलते प्रीतम वासी काब्रछा की हत्या की गई है। जांच के दौरान सामने आया है कि मृतक प्रीतम और हत्या करने वाला मनीष वासी काब्रछा के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी। दिनांक 05.07.2025 को मनीष गांव तारखा से काबरछा की ओर आ रहा था रास्ते में उसे प्रीतम अपने खेत की पुलिया पर अकेला बैठा दिखाई दिया तभी मनीष ने मौका पाकर प्रीतम के ऊपर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में लगी चोटों के कारण जब उनके परिजन सिविल अस्पताल उचाना लेकर आए डॉ ने हमले में लगी चोटों के कारण प्रीतम वासी काब्रछा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस टीम ने मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य नामजद आरोपी मनीष वासी काब्रछा जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल चाकू बरामद कर लिया है।आरोपी को अदालत में पेश कर गहनता से पूछताछ के बाद आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पाकिस्तानी हैंडलर से कैमरे की इंस्टालेशन के मिलते थे 10 से 15 हजार, एक फोटो के 4 से 6 हजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button