हरियाणा में आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और यमुनानगर के आसपास बूंदाबांदी की संभावना, बाकी हरियाणा में मौसम साफ
अप्रैल के मध्य तक हरियाणा में द्वारा सामान्य से नीचे, आने वाले दिनों में बढ़ सकती है गर्मी

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में आज आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि राज्य के शेष भागों में न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस सप्ताह राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीती रात से उत्तर भारत के पहाड़ों पर एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दी है। इसका सीधा असर हरियाणा के मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और यमुनानगर के आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि यह विक्षोभ बहुत ज्यादा शक्तिशाली नहीं है। मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और यमुनानगर के लिए भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। अप्रैल के मध्य तक अभी हरियाणा में झुलसाने वाली लू (हीटवेव) नहीं चली है। आने वाले दिनों में जैसे ही पश्चिमी शुष्क हवाएं चलना शुरू होंगी, वातावरण की नमी कम हो जाएगी। इससे तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।
हरियाणा में अधिकतम तापमान

हरियाणा के अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले कल 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बावजूद यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्द किया गया है। कल रोहतक हरियाणा में सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ था। यहां अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान हिसार में 34.9, करनाल में 33.6, नारनौल में 32.5, भिवानी में 33.0, चरखी दादरी में 34.2, गुरुग्राम और रेवाड़ी में 33.2, झज्जर में 33.5, जींद में 34.3, नूंह में 35.0, पलवल में 33.8, पानीपत में 33.3, सिरसा में 34.4, सोनीपत में 34.2 और यमुनानगर में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज हरियाणा में आमतौर पर मौसम साफ रहने और दिन में के तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद मौसम विभाग में व्यक्त की है। मौसम विभाग मानना है कि आज दिन का तापमान 1 डिग्री के आसपास बढ़ सकता है।
हरियाणा में न्यूनतम तापमान

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह है सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। प्रदेश के इंद्री में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान अंबाला में न्यूनतम तापमान 19.0, हिसार में 16.2, करनाल में 16, नारनौल में 17.5, रोहतक में 19.2, भिवानी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के भिवानी की रात प्रदेश में सबसे गर्म थी। चरखी दादरी में न्यूनतम तापमान 19.8, गुरुग्राम में 18.7, झज्जर में 17.6, नूंह में 19.4, पलवल में 18.9, पानीपत में 17.2, रेवाड़ी में 19.1, सिरसा में 15.8, सोनीपत में 16.9, यमुनानगर में 15.6, जींद में 16.8 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में रात के तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है, लेकिन यह अभी एक-दो दिन सामान्य के आसपास बना रहेगा।
#SirsaWeather #FatehabadForecast #HisarWeather #Yamunanagar #HaryanaWeather #WeatherUpdate #DrizzleToday #ClearSkies #HaryanaRain #WeatherAlert #LocalForecast #RainLikely #WeatherReport #SeasonalChange #IndianWeather #PunjabWeather #WeatherInIndia #HaryanaUpdates #RainOrShine #Meteorology