ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में बजा चुनाव का बिगुल, 10 को मतदान 13 को नतीजे

तीन नगर निगम, एक नगर परिषद, तीन नगर पालिकाओं में होंगे चुनाव, ग्राम पंचायत और स्थानीय निकाय के उपचुनाव भी साथ में

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Haryana local body election : हरियाणा में तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने चुनावों की तारीख की घोषणा की है। प्रदेश चुनाव आयुक्त ने सोमवार को पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, उकलाना, धारूहेड़ा और सांपला नगर पालिका में चुनाव होंगे। इसके, अलावा 2 जिला परिषद,12 पंचायत समिति में चुनाव होंगे।

दो बैंक घोटालों से सरकार ने लिया बड़ा सबक, SOP तैयार

देवेंद्र सिंह कल्याण ने कहा कि आज से ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि 10 में को सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें मतदान 12 मई को करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से होगा। उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे और 28 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
नगर निगम मेयर के लिए 30 लाख खर्च सीमा तय की गई है जबकि निगम पार्षद के लिए 7.50 लाख रुपए खर्च की सेवा तय की गई है।

चुनाव की घोषणा के साथ गर्मी के इस मौसम में राजनीतिक माहौल भी बहुत गर्म हो जाएगा। भाजपा और कांग्रेस ने पार्टी चुनाव निशान पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी भी मैदान में उतर सकते हैं लेकिन राज्य के फिलहाल के राजनीतिक हालातो में इन शहरी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही उम्मीदवार बनने के लिए नाम मांगे थे और उसके बाद इनकी स्क्रूटनी का काम भी चल रहा है। अब 21 तारीख से नामांकन शुरू होने वाले हैं तो दोनों ही दलों को अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द करना पड़ेगा।

दुष्यंत चौटाला ने खोला हिसार पुलिस के खिलाफ बड़ा मोर्चा

हरियाणा के चुनाव आयुक्त डीएस कल्याण ने कहा कि मतदाता जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, क्योंकि जिन प्रतिनिधियों को जनता अपने वोट से चुनती है, वही आगे चलकर शहरों और गांवों के विकास की दिशा तय करते हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में राज्य सरकार और जिला प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी नगर निगम और पंचायत चुनावों में अतिरिक्त बाहरी फोर्स की आवश्यकता नहीं है। पुलिस फोर्स चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सक्षम है। हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त डीएस कल्याण ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि हर मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करे और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग ले।

#ElectionsBeginInHaryana #Polling10th #Results13th #HaryanaElections #VoteHaryana #DemocracyInAction #ElectionUpdates #HaryanaVoting #PollingResults #ElectoralProcess #Vote2023 #HaryanaPolitics #ElectionDay #HaryanaVoters #CivicEngagement #YourVoteMatters #CitizenParticipation #BeHeard #Haryana2023

होर्मुज तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव, रूसी तेल सप्लाई सुरक्षित करने की रणनीति तैयार
होर्मुज तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव, रूसी तेल सप्लाई सुरक्षित करने की रणनीति तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button