ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कबाड़ी के गोदाम में लगी आग, पांच कूड़ा बिनने वाले बच्चों सहित सात झुलसे

दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

80 वर्षीय बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ रुपए ठगे

Fire News : भिवानी के बावड़ी गेट इलाके के पास एक कबाड़खाने में भीषण आग लग गई। इस आग में पांच कूड़ा बिनने वाले बच्चों सहित सात व्यक्ति झुलस गए हैं। दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आग पर काबू पाया। यह आग कैसे लगी, इसकी अभी तक जांच नहीं हो पाई है। आग से झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बावड़ी गेट पर विक्की नामक व्यक्ति की कबाड़ी की दुकान है। जिसमें प्लास्टिक का काफी सामान पड़ा था। सुबह अचानक आग लग गई। प्लास्टिक की खाली बोतले व अन्य सामान में आग तेजी से फैली। आग से वहां कचरा बिनने का काम करने वाले पांच बच्चों समेत सात लाेग झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं आग की सूचना पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से वहां एकत्रित किया गया प्लास्टिक कबाड़ जलकर राख हो गया।

राजनीति के चक्कर में अपने ही परिवार को गंवा बैठे मोहम्मद इसराइल

देखते ही देखते दूर तक आग की लपटे दिखाई देने लगी। वहां कचरा बिनने का काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग से वहां काम कर रहे पांच बच्चे, दो अन्य झुलस गए। हादसे में 40 वर्षीय विक्की, 36 वर्षीय नीता, 10 वर्षीय शुभम, 13 वर्षीय प्राची, 10 वर्षीय शिवम, 15 वर्षीय आदित्य, 15 वर्षीय कार्तिके शामिल रहे। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

पांच गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

घटना को लेकर अग्निशमन कर्मचारी संजय शर्मा ने बताया कि दस बजकर 15 मिनट पर हमें आग की सूचना मिली। पांच गाड़ियां ने आग पर काबू पाया, आग बुझ गई है। कोई नुकसान नहीं हुआ है… बाकी नुकसान का आकलन तो गोदाम के मालिक ही कर पाएंगे।

अमृतसर आत्महत्या कांड से मचा बवाल, मंत्री पर आरोप और गिरफ्तारी की मांग तेज
अमृतसर आत्महत्या कांड से मचा बवाल, मंत्री पर आरोप और गिरफ्तारी की मांग तेज

वहीं, ट्रैफिक एसएचओ संजय ने बताया कि …मैं ड्यूटी पर वहीं मौजूद था जब मैंने धुआं देखा। मैंने 112 पर कॉल किया और बाकी लोग भी मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ मजदूर बाउंड्री फांदकर बाहर आ गए। दमकल गाड़ियां समय पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button