हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पंजाब चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेवारी देने की तैयारी
नायब सैनी को मिल सकती है पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा में बड़ी संगठनात्मक जिम्मेवारी

सत्य खबर हरियाणा
CM Nayab Saini : पंजाब में अगले वर्ष के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है और भाजपा पंजाब के साथ लगते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को बड़ी जिम्मेवारी देने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि केंद्रीय भाजपा हाईकमान इस बारे में कभी भी घोषणा कर सकती है। हालांकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को राष्ट्रीय भाजपा की ओर से अभी कोई जिम्मेवारी नहीं दी गई है लेकिन इसके बावजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री अभी तक पिछले 6 महीने में पंजाब के 35 दौरे कर चुके हैं। पंजाब में दूसरे दलों से नेताओं को भाजपा में शामिल कराने और पंजाब सरकार पर हमले करने वाले सैनी को पंजाब की जनता जमकर सुन रही है, साथ ही भगवंत मान सरकार पर हमले भी वे लगातार कर रहे हैं। इस दौरान वे हरियाणा सरकार की नीतियों और पंजाब सरकार के वादों की तुलना भी करते हैं।

भाजपा हरियाणा की ओर से चल रहे प्रयासों के बारे में भी हरियाणा भाजपा और सीएम की ओर से पीएम केंद्रीय भाजपा को अवगत कराया जा रहा है। आने वाले समय में पंजाब का विस चुनाव भी सिर पर है। सीएम नायब सैनी पंजाब को लेकर बेहद सक्रिय हैं, लगभग हर सप्ताह उनका पंजाब में कहीं ना कहीं कार्यक्रम लगा हुआ है। इतना ही नहीं पंजाब से भाजपा के नेताओं और सीएम हरियाणा नायब सिंह सैनी को लेकर बढ़िया रिस्पांस आ रहा है।
बताया जा रहा है कि इस बार की बैठक और पीएम से मुलाकात को लेकर अचानक ही दिल्ली जाने का सीएम सैनी का कार्यक्रम बना था। सैनी के दिल्ली दौरे के साथ ही सियासी गलियारों में चर्चा का माहौल बना हुआ था कि सैनी को पंजाब चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी हो रही है। पिछले दिनों अचानक ही उन्हें दिल्ली बुलाया गया था, हालांकि शेडयूल में कार्यक्रम बैठकों का बना हुआ था, अचानक बदलाव किया गया और नायब सैनी दिल्ली दौरे के लिए चले गए।
अहम बात यहां पर यह है कि पंजाब में सीएम नायब सिंह सैनी को जमकर सुना जा रहा है। दस्तार बांधकर पंजाबी भाषा में बोलने वाले नायब सिंह सैनी को वहां खूब पसंद किया जा रहा है। एक तरह से पोस्टर बॉय बने सीएम सैनी के वहां दौरे से बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है। 2024 में हैट्रिक जीत के बाद बीजेपी के ‘पोस्टर बॉय’ बने नायब सैनी पिछले करीब एक माह से पंजाब दौरे करने में जुटे हैं। सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रमों में ही नहीं बल्कि गांवों-कस्बों में जाकर आम लोगों से भी संवाद कर रहे हैं। केसरिया पगड़ी व मंच से पंजाबी और देसी हरियाणवी बोलने वाले सैनी को लेकर बताया जा रहा है कि उन्हें संगठनात्मक काम की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
हरियाणा में ओबीसी कार्ड के जरिये एक तीर से कई निशाने साधने वाली भाजपा और इसके दिग्गज नेता अब पंजाब में भी हर प्रकार का संतुलन बनाने और सोशल इंजीनियरिंग में जुटे हैं। नायब सैनी पंजाब में जाकर अपने रिश्तों और पंजाब हरियाणा के बीच रोटी बेटी के रिश्तों की चर्चा करना नहीं भूलते। पंजाब में मुख्यमंत्री इस बात की भी चर्चा करते हैं कि उनकी मां कुलवंत कौर पंजाब से हैं। इस बात का भी मुख्यमंत्री नायब सैनी को पंजाब में लाभ मिल रहा है।
हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री को कोई विधिवत रूप से बड़ी जिम्मेवारी पंजाब में नहीं सौंपी गई है लेकिन माना जा रहा है कि जल्दी ही उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
#BJP #Haryana #NayabSaini #PunjabElections #Election2027 #PoliticalNews #IndianPolitics #Leadership #PoliticalResponsibility #Elections #BJPLeadership #PunjabPolitics #HaryanaLeadership #NationalPolitics #VoteSmart #ElectionUpdates #PoliticalStrategy #ElectionCampaign #BJPStrong #SainiForPunjab