ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा : आज चार जिलों और कल 12 जिलों में बारिश की संभावना

दिन का तापमान 7 डिग्री तक बढ़ा लेकिन भी सामान्य से 4 डिग्री कम

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान पहले दिन के मुकाबले औसतन 4.9 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है, लेकिन इसके बावजूद यह है सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। हरियाणा के अंबाला और यमुनानगर में अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले 7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है लेकिन यह सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश के अंबाला, हिसार, करनाल में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। रात के तापमान में पहले दिन के मुकाबले 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है और यह सामान्य से तीन डिग्री कम बना हुआ है। प्रदेश के करनाल जिले के इंद्री कस्बे में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। हाल ही में हुई बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के चार जिलों सिरसा फतेहाबाद हिसार और भिवानी में आज कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 12 जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना व्यक्त की है लेकिन किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

गुरुग्राम के सेक्टर 51 की झुग्गियों में लगी आग, भारी नुकसान

हरियाणा में तापमान

शनिवार को भिवानी में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे अधिक था। हरियाणा में मार्च के शुरू में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और लोग गर्मी के कारण परेशान होने लगे थे लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से एक बार फिर मौसम ने ऐसी करवट ली कि तापमान में ठंडक नजर आने लगी है। प्रदेश के करनाल के उचानी में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम था। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में अधिकतम तापमान 25.6, हिसार में 28, करनाल में 25.7, नारनौल में 26, चरखी दादरी में 28.1, जींद में 26.8, नूंह में 27.5, पलवल में 27.2, सिरसा में 27.5 और सोनीपत में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बात अगर न्यूनतम तापमान की की जाए तो प्रदेश में न्यूनतम तापमान 11 से लेकर 16.7 डिग्री के बीच बना हुआ है। प्रदेश के इंद्री में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर किया गया जबकि सबसे ज्यादा भिवानी में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, हिसार में 12.8, नारनौल में 11.5, रोहतक में 14.7, चरखी दादरी में 13.9, गुरुग्राम में 12, जींद में 11.6, नूंह में 14.7, पलवल में 14.7, पानीपत में 11.8, सिरसा में 12.9, सोनीपत में 12.2 और यमुनानगर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान

प्रदेश सरकार ने पहली बार बनाया बैसाखी महोत्सव, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी तथा कल सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इनके अलावा बाकी हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 मार्च तक मौसम अब साफ रहेगा लेकिन 25 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 27 मार्च रहेगा और इस दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने और प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

#Haryana #RainForecast #WeatherUpdate #RainInHaryana #HaryanaWeather #Monsoon2026 #WeatherAlert #DistrictsWeather #RainyDays #HaryanaNews #365DaysOfHaryana #HaryanaDistricts #RainLikely #TodayAndTomorrow #SouthAsiaWeather #IndianWeather #StayPrepared #WeatherConditions #PrecipitationPrediction

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव PRTC और PUNBUS में बसों का मेगा विस्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button