ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा का तापमान तेजी से बढ़ा, पलवल में पारा 35 के पास

आज से आंशिक बादल छाने की संभावना लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : प्रदेश में गर्मी अब अपना असर दिखाने लगी है। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। औसत न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कल प्रदेश के 7 शहरों में 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान पलवल सबसे गर्म रहा। जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया।

कांग्रेस नेता निकले मंडियों के दौरे पर, किसानों की समस्याएं सुनीं

सबसे अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान पलवल में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में पारा 33.5, नारनौल में 33.5, महेंद्रगढ़ में 33.4, नूंह में 33.6, भिवानी में 34.2 और गुरुग्राम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पारा 33 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो तेज गर्मी की आहट दे रहा है। अंबाला 32 और रोहतक 31 के आसपास रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बीच-बीच में हल्की बादलवाही संभव है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। दिन का तापमान 34-35 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों को दोपहर में धूप से बचाव की सलाह दी गई है।

आज से हल्के बादल छाएंगे

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

हरियाणा का गैंगस्टर राव इंद्रजीत दुबई में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की तैयारी

इस दौरान पश्चिमी- विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आज से 7 मार्च के दौरान राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई आने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
साफ आसमान और तेज धूप के कारण दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया गया। यदि यही रुख रहा तो आने वाले दिनों में तापमान 35 डिग्री पार कर सकता है।

रात का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक

रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस करनाल में दर्ज किया गया। गुरुग्राम 12.9, रोहतक 15.8 और हिसार 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण सुबह-शाम की ठिठुरन लगभग खत्म हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा।

जल विद्युत क्षेत्र में भारत और भूटान के सहयोग को मजबूत करने भूटान पहुंचे मनोहर लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button