ताजा समाचार

खाते से पैसे निकालने की बात पर पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला

रेवाड़ी शहर में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से गर्दन, हाथ और पैर पर कई जगह किए जानलेवा हमला किया. वारदात के बाद पति फरार हो गया है. मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Satyakhabarindia

मिली जानकारी के मुताबिक  पीड़िता प्रीति यादव की शादी  बालियर खुर्द निवासी अरूण कुमार के साथ हुई थी. दोनों फिलहाल रेवाड़ी शहर के बाइपास स्थित एकता सोसायटी में रहते हैं. पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति उसे आए दिन परेशान करता है.

 

आज भी उसने पहले गाली-गलौज की और फिर एक वाउचर पर साइन करने के लिए बोला कि तेरे खाते से पैसे निकालने हैं. प्रीति ने मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी,जिससे बचने के लिए प्रीति रसोई में चली गई. जिसके बाद आरोपी भी रसोई में पहुंच गया और चाकू उठाया और उस पर वार करने शुरू कर दिए.

आज 28 फरवरी 2026 का पंचांग और राशिफल

 

आरोपी ने गर्दन, हाथ-पैर और कई जगह चाकू से वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई. इतना ही नहीं चुन्नी से उसका गला दबाने की कोशिश की. किसी तरह आरोपी से छूटकर महिला एक कमरे में घुस गई और अंदर से बंद कर लिया. जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया. महिला ने इसके बारे में तुरंत पुलिस को शिकायत दी.

 

50% वकीलों ने किया जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान, मतगणना पर रोक

जिसके बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने प्रीति की शिकायत पर आरोपी अरूण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

 

पंजाब में राजनीतिक समीकरण पर बरी होने का सीमित असर, स्थानीय मुद्दे रहेंगे निर्णायक
पंजाब में राजनीतिक समीकरण पर बरी होने का सीमित असर, स्थानीय मुद्दे रहेंगे निर्णायक
Back to top button