ताजा समाचारवायरलहरियाणा

अहीरवाल की राजनीति में राव इंद्रजीत सिंह रेवाड़ी और धारूहेड़ा जीतने में सफल

भाजपा ने दोनों ही स्थानों पर केंद्रीय मंत्री के समर्थकों को दी थी टिकट

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

विश्व योगासना चैंपियनशिप में जींद के अभिषेक ने जीते दो गोल्ड मेडल

Ahirwal politics : हरियाणा की अहीरवाल की राजनीति हमेशा कुछ अलग चलती है लेकिन भाजपा ने अहीरवाल की दोनों सीटों पर मजबूत जीत दर्ज की है। भाजपा ने दोनों सीटों पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत समर्थकों को मैदान में उतारा था। रेवाड़ी नगर परिषद की सीट पर विनीता पीपल 44521 वोट लेकर कांग्रेस की निहारिका चौधरी को 21465 वोटों से हराने में सफल। निहारिका चौधरी को 23066 वोट हासिल हुए।
रेवाड़ी नगर परिषद में निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर मीनू डहीनवाल को 3103 और आशा को 1851 वोट मिले। यहां पर नोटा को 1049 वोट मिले। दीपिका पवार और शकुंतला भादोरिया को नोटा से भी कम वोट मिले।

वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद के लिए हुए मुकाबले में सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। चुनाव में अजय जांगड़ा को विभिन्न वार्डों से अच्छा समर्थन मिला। पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाया था। मतदाताओं ने भी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें नगर पालिका की कमान सौंपी। जीत के बाद सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। शहर में सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

हरियाणा के जींद, महेंद्रगढ़, भिवानी और करनाल जिले होंगे एनसीआर से बाहर

इससे पहले दोनों ही जगहों पर मतगणना केंद्र के बाहर दिनभर समर्थकों की भीड़ लगी रही। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। चुनाव परिणाम के बाद अब धारूहेड़ा की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

रेवाड़ी परिषद चुनाव में भाजपा ने 32 में से 11 वार्ड जीते

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के सभी 32 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। चुनाव में भाजपा ने 11 वार्डों में जीत दर्ज कर की है। हालांकि इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा और उन्होंने अधिकतर वार्डों में जीत हासिल कर राजनीतिक दलों को कड़ी चुनौती दी। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में जीत मिली। हालांकि कांग्रेस ने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा था। भाजपा प्रत्याशियों की बात करें तो वार्ड नंबर 2 से पूजा, वार्ड 4 से ओमप्रकाश सैनी, वार्ड 7 से चेतराम सैनी, वार्ड 11 से सुषमा, वार्ड 12 से निखिल मांढैया, वार्ड 19 से निहाल यादव, वार्ड 21 से संतोष यादव, वार्ड 22 से देवेंद्र शर्मा, वार्ड 23 से रीना गुप्ता, वार्ड 24 से नीरज तथा वार्ड 31 से प्रदीप पिंकी भार्गव ने जीत दर्ज की।
वहीं कांग्रेस को वार्ड नंबर 3 से प्रवीण चौधरी की जीत के रूप में एकमात्र सफलता मिली। इसके अलावा वार्ड 1 से शिल्पी शर्मा, वार्ड 5 से पूनम कुमारी, वार्ड 6 से गोपाल सैनी, वार्ड 8 से पूनम सतीजा, वार्ड 9 से सचिन, वार्ड 10 से पवन बठला सहित कई निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। वार्ड 13 से संतोष, वार्ड 14 से चंदन यादव, वार्ड 15 से रचना यादव, वार्ड 16 से मुकेश वर्मा, वार्ड 17 से सुचित्रा चांदना, वार्ड 18 से रंजना भारद्वाज, वार्ड 20 से सुमन रानी, वार्ड 26 से इत्येंद्र यादव, वार्ड 27 से सुमन खरेरा, वार्ड 28 से रमेश मोरवाल और वार्ड 30 से पूनम ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की।

जेल अधीक्षक ने बदमाश को जेल में करवाया फोन उपलब्ध और बदमाश ने रच दिया तिहरा हत्याकांड

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई वार्डों में जीत का अंतर बेहद कम रहा, जिससे मुकाबला काफी रोचक बना रहा। अब नगर परिषद में बोर्ड गठन और आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

1. #HaryanaPolitics 2. #RaoInderjitSingh 3. #RewariElections 4. #DharuheraVictory 5. #BJPSupporters 6. #AhirwalLeadership 7. #PoliticalSuccess 8. #HaryanaElections2023 9. #UnionMinisterImpact 10. #BJPInHaryana 11. #ElectoralStrategy 12. #HaryanaDevelopment 13. #RewariDharuhera 14. #PoliticalAlliances 15. #HaryanaVoters 16. #ElectionResults 17. #BJPLeadership 18. #HaryanaUnity 19. #GrassrootsPolitics 20. #HaryanaFuture

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button