ताजा समाचार

गौ तस्करी के मामले में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

रेवाड़ी के शहर थाना पुलिस ने बंद बॉडी की पिक-अप में भरकर गोकशी के लिए ले जा रहे दो गोवंश के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के झुंझुनू जिले के कुहाडवास निवासी अनिल तथा नकरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों फर्रुखाबाद के सूरजपुर माजरा निवासी शिवकुमार, जीवननगर गौच्ची बल्लभगढ फरीदाबाद निवासी देवेंद्र तथा नूंह जिले के चहलका निवासी इकबाल उर्फ सोनू को पहले ही गिरफ्तार करके गौवंश को आजाद कराकर पिक-अप को कब्जे में ले लिया था।

Satyakhabarindia

जांच अधिकारी ने बताया कि 4/5 जनवरी 2022 की रात को सूचना मिली की एक सफेद रंग की पिकअप में दो बैल गोकशी के लिए मेवात ले जाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने गौ रक्षा दल के साथ मिलकर सरस्वती गार्डन के सामने गोवंश संगठन के सदस्यों ने एक पिकअप गाड़ी में दो गौतस्करो को दो गोवंश सहित पकड लिया।

 

कांग्रेस नेता निकले मंडियों के दौरे पर, किसानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस ने गौरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपियों फर्रुखाबाद के सुरजपुर माजरा निवासी शिवकुमार व जीवननगर गौच्ची बल्लभगढ फरीदाबाद निवासी देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया कि वे दोनों नूंह जिले के चहलका निवासी इकबाल उर्फ सोनू के लिए यह काम करते हैं।

 

हरियाणा का गैंगस्टर राव इंद्रजीत दुबई में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण की तैयारी

पुलिस ने 25 मई को मामले में आरोपी इकबाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने मामले में गोवंश को उठाने में मदद करने वाले बाकी बचे दो आरोपियों राजस्थान के झुंझुनू जिले के कुहाडवास निवासी अनिल तथा नकरिया को गिरफ्तार कर लिया।

 

जल विद्युत क्षेत्र में भारत और भूटान के सहयोग को मजबूत करने भूटान पहुंचे मनोहर लाल

Back to top button