ताजा समाचारक्राइम्‌वायरलहरियाणा

कोख के सौदागरों पर झज्जर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य एजेंट फरार 

गाजियाबाद में ₹35000 में करते थे भ्रूण लिंग परीक्षण, पोर्टेबल अल्ट्रासाऊंड मशीन भी बरामद

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

PNDT Raid : कोख के सौदागरों के खिलाफ झज्जर जिला समुचित प्राधिकरण ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छापेमारी कर अवैध भ्रूण लिंग जांच करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कराया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।

राखीगढ़ी : दो मीटर चौड़ी कच्ची ईंटों की दीवार मिली, शोधार्थियों को मिला शोध का नया विषय

जिला समुचित प्राधिकरण झज्जर को गत सप्ताह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के प्रताप नगर में अश्वनी नामक व्यक्ति पैसों के लालच में झज्जर एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की अवैध रूप से लिंग जांच करवाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला समुचित प्राधिकरण, झज्जर के निर्देशानुसार डॉ. संदीप कुमार (नोडल अधिकारी, पीसी–पीएनडीटी), डॉ. बसंत कुमार दुबे, डॉ. नेहा त्यागी, विनोद कुमार, रजनीश एवं प्रदीप कुमार की एक विशेष टीम गठित की गई। झज्जर पुलिस विभाग से कांस्टेबल रीतू, कांस्टेबल दीपक एवं कांस्टेबल धीरज भी इस अभियान में शामिल रहे।

योजना के तहत एक गर्भवती महिला तथा उसके पति को प्रलोभन ग्राहक बनाया गया। गुप्त सूचना के अनुसार 10 मार्च सुबह टीम उनको लेकर प्रताप नगर गाजियाबाद पहुंच गई। वहां जाकर पति ने एजेंट अश्वनी से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया और 35000 रुपये में लिंग जांच की डील तय की। थोड़ी देर बाद अश्वनी उनके पास आया और 35 हज़ार रुपये लिए। उसके बाद गर्भवती महिला को लेकर वह एल ब्लॉक, प्रताप विहार स्थित एक निजी मकान में लेकर गया। टीम ने उनका पीछा किया। गाजियाबाद टीम से नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा व नायब तहसीलदार उमेश त्यागी ने झज्झर टीम को ज्वाइन कर लिया था। थोड़ी देर बाद वहां वसीम ओर बलवान सिंह नामक दो व्यक्ति पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर आए। मशीन वसीम की थी और बलवान सिंह ने महिला की पोर्टेबल मशीन से अवैध लिंग जांच की।

अश्वनी ने महिला के पति को फोन पर बताया कि गर्भ में लड़का है। इसके बाद बलवान ओर वसीम घर से निकल कर अपनी कार की ओर जाने लगे। इसी बीच संयुक्त पीएनडीटी टीम झज्जर व गाजियाबाद के सदस्यों ने दोनों को पकड़ लिया। वसीम से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन व बलवान सिंह से 16000 रुपये की बरामदगी की। एजेंट अश्वनी कुमार टीम को चकमा देकर 19000 रुपये के साथ फरार हो गया।

पंचकूला में 3 दिवसीय ‘वसंत उत्सव’ का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ PCPNDT एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लिंग चयन और कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह राज्य की सीमा के भीतर हो या बाहर। जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील और सिविल सर्जन डॉ.मंजू कादयान ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध लिंग जांच किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। सूचना देने वाले को एक लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील एवं सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान ने अवैध लिंग जांच गिरोह के खिलाफ की गई इस सफल संयुक्त कार्रवाई पर पीएनडीटी टीम और पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से समाज में स्पष्ट संदेश जाता है कि लिंग जांच जैसे अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

बृजेंद्र की सद्भाव यात्रा को राहुल गांधी का समर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button