ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कुरुक्षेत्र भाजपा में बड़ा फेरबदल, तेजेंद्र गोल्डी की जगह रमेश सैनी को मिली कमान

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद डॉक्टर अर्चना गुप्ता का पहला बड़ा फैसला

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana BJP : हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने प्रदेश संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। हालांकि डॉक्टर अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी के जिला प्रधानों में से कुछ की छुट्टी हो सकती है लेकिन बाद में बताया गया कि पार्टी के जिला अध्यक्ष बने रहेंगे लेकिन प्रदेश की कार्यकारिणी में कुछ बदलाव होंगे कुछ नए चेहरे आएंगे और कुछ पुराने चेहरे बने रहेंगे। आज पार्टी ने कुरुक्षेत्र भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी की जगह रमेश सैनी को पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय सचिव सुरेंद्र पूनिया द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने रमेश सैनी को कुरुक्षेत्र जिले का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

केंद्र सरकार करवाएगी हरियाणा में 58000 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण

पार्टी के जानकार लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में पार्टी के कुछ और जिला अध्यक्षों की छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह नए लोगों को स्थान मिल सकता है। रमेश सैनी को कुरुक्षेत्र भाजपा का नया कप्तान बनाए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर पार्टी कार्यालय तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रमेश सैनी के नेतृत्व में पार्टी जिला कुरुक्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी के कार्यकाल के दौरान किए गए सांगठनिक कार्यों की भी सराहना की जा रही है।

राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुरुक्षेत्र जिला धार्मिक और राजनीतिक रूप से हरियाणा का एक प्रमुख केंद्र है। रमेश सैनी को कमान सौंपकर पार्टी ने जहां संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया है, वहीं जिला स्तर पर सामाजिक और जातीय समीकरणों को भी साधने की कवायद की है। रमेश सैनी की स्थानीय कार्यकर्ताओं पर अच्छी पकड़ मानी जाती है, जिसका लाभ आगामी दिनों में पार्टी को मिलेगा।

वायरल ऑडियो को माना जा रहा है कार्रवाई की वजह

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जिलाध्यक्ष पर हुई इस अचानक कार्रवाई के पीछे हाल ही में सामने आया एक विवादित ऑडियो क्लिप मुख्य कारण है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुरुक्षेत्र भाजपा के एक पदाधिकारी और एक कार्यकर्ता के बीच हुई बातचीत का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस ऑडियो में कथित तौर पर नौकरी लगवाने के एवज में पैसों के लेन-देन की बात हो रही थी। माना जा रहा है कि इसी ऑडियो के सामने आने के बाद संगठन की छवि को हो रहे नुकसान को देखते हुए पार्टी ने तेजिंद्र गोल्डी के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया है।

NCP सांसद सुप्रिया सुले की बेटी ने की शादी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी भी पहुंचे
रेवती सुले की शादी में सजी सितारों की महफिल, राजनीति और ग्लैमर का दिखा अनोखा संगम

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का पहला बड़ा फैसला

भाजपा की कमान संभालने के बाद नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता संगठन को मजबूत करने और धरातल पर सक्रियता बढ़ाने के लिए लगातार फैसले ले रही हैं। कुरुक्षेत्र जिला इकाई में किया गया यह फेरबदल उनकी नई टीम और रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी आलाकमान का मानना है कि इस बदलाव से जिले में कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश देखने को मिलेगा।

आगे होंगे और बदलाव

कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़े और अहम बदलाव के बाद पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा जिला अध्यक्षों की छुट्टी कर उनके स्थान पर नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने का मन बनाए हुए हैं। फिलहाल भाजपा ने कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष को बदलते हुए अब जिला संगठन की कमान रमेश सैनी को सौंपी है। वे पूर्व जिलाध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी का स्थान लेंगे। यह सांगठनिक फेरबदल भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की ओर से जारी संगठनात्मक सूचियों और बदलावों के तहत किया गया है।

दिल्ली और करनाल के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी एक सप्ताह में : मनोहर लाल

#HaryanaPolitics #KurukshetraBJP #RameshSaini #TejenderGoldy #PoliticalReshuffle #BJPLeadership #HaryanaNews #KurukshetraUpdates #IndianPolitics #BJPChanges #LeadershipTransition #PoliticalNews #HaryanaUpdates #BJPInHaryana #KurukshetraLeadership #SainiTakesCharge #BJPReshuffle #HaryanaElections #PoliticalStrategy #BJP2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button