ताजा समाचार

मार्केट कमेटी के सामने से मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

शहर थाना के अन्तर्गत भाडावास गेट चौकी पुलिस ने रामलीला ग्राउंड के सामने मार्केट कमेटी के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव चेलावास निवासी सिकंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

Satyakhabarindia

जांच अधिकारी ने बताया कि रोहित कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ठोठवाल ने अपनी शिकायत में बताया की 23 जून को शाम के समय मैं रामलीला ग्राउंड के सामने मार्केट कमेटी की दुकान में अपने निजी काम से गया था और कुछ समय बाद वापिस आया तो मेरी मोटरसाईकिल वहा नहीं मिली।

 

चुन्नी में फंसकर थम गई मासूम की सांसें, लौटे परिवार ने देखा दिल दहला देने वाला दृश्य
चुन्नी में फंसकर थम गई मासूम की सांसें, लौटे परिवार ने देखा दिल दहला देने वाला दृश्य

 

पुलिस ने रोहित कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की थी। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के गांव चेलावास निवासी सिकंदर को गिरफ्तार करके चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस विभाग में बंपर भर्ती से मचेगी हलचल
योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस विभाग में बंपर भर्ती से मचेगी हलचल

 

AJL प्लाट पुनः आबंटन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मोती लाल वोहरा आरोप मुक्त
Back to top button