ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे, तेज लू से मिली राहत

आज भी हरियाणा में कई स्थानों पर आंधी और बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण कल कई हिस्सों में बारिश हुई। हालांकि कल पूरे हरियाणा में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया था लेकिन प्रदेश के कुछ इलाकों में केवल हवाएं चलीं। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की लेकिन प्रदेश में पिछले कुछ समय से चल रही हीटवेव की स्थिति से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज (30 अप्रैल को) भी हरियाणा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।


हरियाणा में अनेक इलाकों में हुई बारिश व बूंदाबांदी की वजह से बुधवार 29 अप्रैल को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा।
तापमान में आई इस गिरावट की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली। हालांकि प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस बोपानी (फरीदाबाद) में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत और पानीपत जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तथा उसके बाद 2 मई से 5 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है। फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में दोबारा गिरावट आ सकती है।

8 मई को गुरुग्राम में बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी

प्रदेश में अधिकतम तापमान

बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के फरीदाबाद जिले के बोपानी में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान हिसार में 38.6 डिग्री, सिरसा में 38.2 डिग्री और भिवानी में 37 डिग्री दर्ज किया गया। अंबाला में 37.5, नारनौल में 36.5, झज्जर में 36.8 जींद में 37.7, गुरुग्राम में 37.8, चरखी दादरी में 37.3, रोहतक में 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, गुरुग्राम समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से निकालने के लिए BJP ने रेखा शर्मा को बनाया मोहरा : अभय चौटाला

हरियाणा में पिछले कुछ समय से वार्म नाइट की स्थिति बनी हुई थी लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में हरियाणा में मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों को रात के समय गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया था लेकिन अब यह 20 से 25 डिग्री के बीच बना हुआ है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। ‌प्रदेश के महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। ‌ करनाल के उचानी में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के प्रमुख शहरों में की बात करें तो अंबाला में 24.3, हिसार में 22.6, करनाल में 25.3, नारनौल में 25.5, रोहतक में 22.4, गुरुग्राम में 22.0, भिवानी में 24.0, सिरसा में 22.5, चरखी दादरी में 21.2, फरीदाबाद में 25.5, झज्जर में 21.1, जींद में 24.2, नूंह में 24.5, पलवल में 22.0, पानीपत में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

विशेषज्ञों ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे तेज आंधी, बिजली गिरने और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें। खुले स्थानों पर सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है। मौसम के इस बदलाव से आने वाले दिनों में हरियाणा में गर्मी और राहत के बीच उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

 

AJL प्लॉट आवंटन मामले में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बढ़ी मुश्किलें

1. #HaryanaWeatherUpdate
2. #HeatWaveRelief
3. #ThunderstormsInHaryana
4. #RainyDaysAhead
5. #CoolerTemperatures
6. #HaryanaClimateChange
7. #WeatherForecastHaryana
8. #MonsoonArrivals
9. #HaryanaRainAlert
10. #SeasonalWeatherHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button