हरियाणा में अधिकतम तापमान अभी सामान्य से कम, आज फिर हरियाणा के नौ जिलों में हल्की बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ ने रोकी हरियाणा में हीटवेव की स्थिति

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा का मौसम आज (2 मई) से बदलने जा रहा है। इससे गर्मी पर ब्रेक लगेगी और लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि मई के पहले पखवाड़े में एक के बाद एक चार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इसकी वजह से आंधी-बारिश के आसार हैं। 30 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसकी वजह से बादलों की आवाजाही जारी है। 2 मई को प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे बारिश और आंधी चलने की संभावना है। 5 मई और 8 मई को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने के आसार हैं।
आज 2 मई से मौसम फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 मई से सक्रिय हो रहे ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा पर भी दिखाई देगा। इसके चलते प्रदेश में 2 से 7 मई के बीच कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।
लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मई के पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य या उससे कम रहेगा। आज हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में हल्की धूप रहेगी और तेज हवाएं चलेंगी। रात से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। 3 मई को बादलों का आवाजाही होगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। 4 मई को कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। शाम को धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट है। 5 मई को उत्तर और पश्चिमी हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 6 मई को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। 7 मई को एक बार फिर तापमान बढ़ेगा। 8 मई को पारा 42 को छू सकता है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे बना हुआ है। हालांकि, राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस महेंद्रगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान अंबाला में 35.4, हिसार में 37.7, करनाल में 33.0, रोहतक में 38.2, चरखी दादरी में 37.9, गुरुग्राम में 37.5, झज्जर में 35.9, जींद में 36.8, नूंह में 36.1, पलवल में 34.4, पानीपत में 33.5, रेवाड़ी में 35.9, सिरसा में 37.9 और सोनीपत में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पूरे हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से काम बना हुआ था।
आज कहां कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को पंचकूला, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। आज 2 मई को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं, आगामी दिनों में आंधी-बारिश के चलते सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी।
1. #HaryanaWeather
2. #BelowNormalTemperatures
3. #LightRainForecast
4. #HaryanaDistricts
5. #WeatherUpdate
6. #ClimateChangeHaryana
7. #RainySeason
8. #HaryanaMeteorology
9. #WeatherAlert
10. #HaryanaClimate