ताजा समाचारवायरलहरियाणा

एमडीयू को प्रो. मिलाप पूनिया स्थायी वाइस चांसलर मिले

रजिस्ट्रार कृष्ण कांत गुप्ता को रिलीव करके नया रजिस्ट्रार भी नियुक्त किया गया

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

MDU : रोहतक जिले की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी को पूर्व वाइस चांसलर प्रो. राजबीर सिंह के रिटायर होने के बाद करीब पौने दो माह बाद स्थायी तौर पर वाइस चांसलर मिल गया है। साथ ही रजिस्ट्रार कृष्ण कांत गुप्ता को रिलीव करके नया रजिस्ट्रार भी नियुक्त किया गया है।

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

गवर्नर व चांसलर MDU प्रो. असीम कुमार घोष ने पत्र जारी करते हुए महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में अगले 3 साल के लिए जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के प्रो. मिलाप पूनिया को वाइस चांसलर की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रो. राजबीर सिंह के रिटायर होने के बाद वाइस चांसलर का कार्यभार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के VC प्रो. सोमनाथ सचदेवा संभाल रहे थे। प्रो. राजबीर सिंह का कार्यकाल काफी विवादित रहा है। पूर्व कुलपति राजबीर सिंह पर अपने कार्यकाल के दौरान 20,000 पौधों की खरीद में वित्तीय हेरफेर और नियुक्तियों में अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करने के आरोप हैं। इस मामले की जांच राज्य सतर्कता एवं एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपी गई है।

MDU के रजिस्ट्रार कृष्ण कांत गुप्ता को रिलीव कर दिया गया है। उन्हें श्री कृष्ण आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय (SKAU), कुरुक्षेत्र का रजिस्ट्रार लगाया गया है।

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

IGN कॉलेज लाडवा कुरुक्षेत्र के प्रोफेसर ऑफ कॉमर्स संदीप बंसल को रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौंपी

गवर्नर प्रो. असीम कुमार घोष ने वाइस चांसलर की नियुक्ति के साथ ही रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता की सेवाओं को भी समाप्त करते हुए उनके स्थान पर IGN कॉलेज लाडवा कुरुक्षेत्र के प्रोफेसर ऑफ कॉमर्स संदीप बंसल को जिम्मेदारी सौंप दी है। साथ ही उन्हें तुरंत प्रभाव से ज्वाइन करने के निर्देश दिए है।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

#Haryana #MDU #MilapPoonia #ViceChancellor #HigherEducation #UniversityNews #AcademicLeadership #EducationUpdates #CampusLife #ProfMilapPoonia #StudentCommunity #HaryanaNews #EducationalExcellence #Leadership #Scholarship #UniversityAppointment #MDUUpdates #IndiaEducation #FutureofEducation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button