ताजा समाचारवायरलहरियाणा

राजनीति के चक्कर में अपने ही परिवार को गंवा बैठे मोहम्मद इसराइल

क्रॉस वोट करने वाले विधायक के बेटे ने पिता से किया किनारा कहा अब मेरा उनसे कोई वास्ता नहीं

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Family clashes : अब तक बेटे द्वारा गलत काम करने पर आप उसे अपनी संपत्ति से बेदखल करता रहा है लेकिन प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के पांच विधायकों द्वारा क्रॉस वोट करने के मामले में उस समय रोचक मोड़ आ गया, जब हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम ने खुद को पिता की पारिवारिक राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक संपत्ति से बेदखल कर लिया।
हरियाणा में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप में पार्टी से नोटिस पाने वाले विधायक के बेटे ने बड़ा बयान दिया है। विधायक चौधरी मोहम्मद इजरायल के बेटे, नाजिम चौधरी ने कहा है कि अब से मेरे पिता से सारे संबंध खत्म हैं।

विदेश जाने का सपना बन रहा युवाओं की जान का दुश्मन

नाजिम चौधरी ने अपने चाचा के ऊपर भी आरोप लगाते हुए उनसे भी रिश्ता तोड़ लिया है। बता दें कि कांग्रेस ने हरियाणा में अपने पांच विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी पर राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग का आरोप है। इन्हीं विधायकों में एक चौधरी मोहम्मद इजरायल भी हैं।

मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम चौधरी हरियाणा युवा कांग्रेस में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। रोज वोटिंग करने वाले मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है और वह कांग्रेस के साथ जुड़े रहेंगे उनका अपने पिता से कोई ताल्लुक नहीं रहेगा।
नाजिम ने कहा कि मैं भविष्य में भी अपने पिता के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार का एक और सदस्य भी इसमें शामिल है। वह हैं, मेरे चाचा डीएसपी एमएम खान। मैं उनके साथ भी किसी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहूंगा।

एक मांग भी उठाई

क्रॉस वोटिंग करने वाले हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायकों को नहीं मिलेगा व्यक्तिगत सुनवाई का मौका

इसके साथ ही नाजिम चौधरी ने एक मांग भी की है। उन्होंने कहा कि पांच लोगों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप है। इसके अलावा चार वोट अवैध बताए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि इन चारों के नाम भी बाहर आने चाहिए। नाजिम ने कहा कि विधायकों को राज्यसभा की वोटिंग से पहले पूरी ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि गलती अनजाने में हुई है। यह जान-बूझकर की गई गलती है। इसलिए बाकी चारों विधायकों के नाम सामने लाकर सभी नौ लोगों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाना चाहिए।

कांग्रेस के पास विकल्प

नाजिम ने आगे कहा कि अपने 15-20 साल के राजनीतिक जीवन में जो मैंने देखा है, कांग्रेस पार्टी हरियाणा में या देश में किसी की मोहताज नहीं है। अगर इनके खिलाफ ऐक्शन हो जाएगा तो हर जगह पार्टी के पास विकल्प मौजूद है। कहीं भी कांग्रेस पार्टी शामिल नहीं है। इतना नहीं, नाजिम ने यह भी कहा कि अगर कोई बड़ा नेता भी इस सबमें शामिल है तो उसके खिलाफ भी ऐक्शन होना चाहिए। अब इस तरह के मामलों की बिल्कुल अति हो चुकी है।

हरियाणा में आज 1 अप्रैल को हो गए कई बदलाव

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बड़े और छोटे, सब तरह के नेता हैं। ऐसा नहीं है कि पहले कोई नेता कांग्रेस को छोड़कर नहीं गया है। बड़े-बड़े लोग गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया गए, गुलाम नबी आजाद गए। क्या कांग्रेस पर कोई फर्क पड़ा। पिछले दस सालों में, कांग्रेस के खिलाफ कितनी बातें हुईं, कि कांग्रेस खत्म-कांग्रेस खत्म। लेकिन कुछ नहीं हुआ।

#Mohammad #Israel #Politics #FamilyLoss #PoliticalDrama #HumanRights #Betrayal #Conflict #EmotionalJourney #TruthUncovered #PoliticalTurmoil #FamilyTragedy #InnocentLives #VoicesUnheard #Unity #Sorrow #Peace #Change #StreetVoices

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button