ताजा समाचारराष्‍ट्रीय

Nashik Businessman Scandal: नासिक का रविंद्र 100 से ज्यादा महिलाओं का शोषण, 87 अश्लील वीडियो

Satyakhabarindia

नासिक से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। एक कारोबारी रविंद्र एरंडे पर 100 से अधिक महिलाओं के कथित यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस जांच में आरोपी के पास से 87 आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले खुद ही एक टैब चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने दावा किया था कि कुछ लोग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 12 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन पूछताछ के दौरान कहानी में बड़ा मोड़ आया और शक की सुई खुद शिकायतकर्ता की ओर घूम गई।

बिजली बिलों से फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) पूरी तरह से खत्म करे बीजेपी सरकार : प्रो. संपत सिंह

जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी, वही इस पूरे कांड का मुख्य आरोपी है। जब पुलिस ने टैब और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की, तो उसमें 87 अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो पाए गए। इसके अलावा चार मोबाइल फोन, दो पेनड्राइव और एक मेमोरी कार्ड भी जब्त किया गया है, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है।

आरोप है कि रविंद्र एरंडे जरूरतमंद महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद वह नासिक और इगतपुरी के अलग-अलग होटलों में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था और चोरी-छिपे वीडियो बना लेता था। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन वीडियो का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग और अवैध कारोबार के लिए किया जाता था।

रोहतक जिले के दो गांवों के दो वार्ड अभिशप्त, नहीं बन रहा कोई पंच

इस मामले में पीड़ित महिलाओं में आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा वर्कर, निजी कंपनियों में कार्यरत महिलाएं और घरेलू कामगार शामिल बताई जा रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और ठिकानों की तलाश में जुटी हुई है। यह घटना समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है।

भारत में गौतम बुद्घ से जुड़े एतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें भारत सरकार व प्रदेश की सरकारों ने संजोकर रखा है : महिशिनी कोलोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button