ताजा समाचार

NIA ने पहलगाम आतंकी हमले में की चार्जशीट दायर हरियाणा के शहीद विनय नरवाल के पिता ने कहा और जांच हो सकती है

NIA ने पहलगाम आतंकी हमले में की चार्जशीट दायर हरियाणा के शहीद विनय नरवाल के पिता ने कहा और जांच हो सकती है

Satyakhabarindia

पहलगाम आतंकी हमले में करीब 8 महीने बाद NIA ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस हमले में शहीद हुए हरियाणा के करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने जांच एजेंसियों पर विश्वास व्यक्त किया है लेकिन साथ ही उन्होंने इस चार्जशीट को नाकाफी बताया है।
राजेश नरवाल ने कहा कि “इस मामले में और जांच हो सकती है। मैंने अपने स्तर पर भी कुछ पता किया है। हो सकता है कि आतंकी हमले में कुछ लोकल लोग भी शामिल हों। जो आतंकियों को पल-पल की अपडेट दे रहे थे। इस मामले में सब-कुछ पहले से तय किया गया था। आतंकियों को पता था कि किसको कैसे मारना है और कब मारना है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि एनआईए ने अपने लेवल पर जांच की होगी, लेकिन इस मामले की थोड़ी और जांच हो सकती है।”

उन्होंने कहा कि “हमारी जांच एजेंसियां अच्छे स्तर पर काम कर रही हैं। हम उनके काम को सैल्यूट करते हैं। देश-दुनिया में कहीं पर भी हमला हो या आतंकी पैदा हो रहे हों तो वो पाकिस्तान है और पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम सारे देश को मिलकर उठाना चाहिए। हर जगह पाकिस्तान का ही नाम आता है। पहलगाम आतंकी हमले में सरकार पर विश्वास रखने की जरूरत है और कार्रवाई चल रही है। आगे भी कार्रवाई होगी।”

रामपाल को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत, पिपली जाएंगे

शाहिद विनय नरवाल के पिता ने कहा कि “हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए हमले में भी पाकिस्तान से आतंकियों के तार जुड़े हुए पाए गए हैं।” उन्होंने दो टूक कहा कि “आज दुनिया में कहीं भी आतंक फैल रहा है, उसकी जड़ पाकिस्तान में ही नजर आती है। वहां की सरकार और सेना आतंकियों को तैयार कर दुनिया भर में हमले करवा रही है।”

राजेश नरवाल ने कहा कि “एनआईए ने जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच रिपोर्ट कोर्ट में समय से पहले पेश कर दी है, वह काबिले तारीफ है। इस मामले में कई लोगों के नाम सामने आए हैं, लेकिन लश्करे तैयबा का जो सहयोगी ग्रुप है, उसका नाम एनआईए ने अपनी चार्जशीट में डाल दिया है। कमेटी ने अपने हिसाब से जांच की होगी। जांच में काफी कुछ सामने भी आया होगा। जो ऑपरेशन महादेव के दौरान भारत सरकार ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। उस दौरान कुछ आतंकी मारे भी गए थे। उनका नाम भी रिपोर्ट में शामिल है।”

जब जींद में लगे पुलिस जिंदाबाद के नारे, 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपियों को बाजार में घुमाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button