ताजा समाचार

डेरी संचालक से सोने की चेन छीनने वाले आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान बरामद की चेन

Satyakhabarindia

डेरी संचालक से सोने की चेन छीनने वाले आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान बरामद की चेन

शहर के मोहल्ला गुर्जर वाडा में एक डेयरी संचालक से पिस्तौल दिखाकर सोने की चेन छीनने के मामले में भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी राजेश उर्फ भाईडा व नितिन के रूप में हुई है। दोनों आरोपी शस्त्र अधिनियम के अन्य मामले में भोंडसी जेल में बंद थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।

 

मां जयंती देवी की भक्ति समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत : कार्तिकेय शर्मा

 

जांचकर्ता ने बताया कि मोहल्ला गुजरवाडा निवासी प्रदीप ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह पशुओं की डेरी चलाता है। 15 नवंबर की रात को वह डेरी से अपने घर आ रहा था। मोहल्ला गुजरवाडा में पहुंचा तो रास्ते में राजेश उर्फ भाईडा व एक अन्य युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और पिस्तौल दिखाते हुए गले से सोने की चेन छीन ली थी । सोने की चेन छीनने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। प्रदीप की शिकायत पर भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

Delhi News: 15 साल पुरानी परियोजना में अब भी देरी, दिल्ली फ्लाईओवर निर्माण में भ्रष्टाचार का शक
Delhi News: 15 साल पुरानी परियोजना में अब भी देरी, दिल्ली फ्लाईओवर निर्माण में भ्रष्टाचार का शक

 

पुलिस ने जेल में बंद दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया जो रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा सोने की चेन बरामद की गयी है |

 

Digvijay Singh ने UGC नियमों में झूठे शिकायतकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की
Digvijay Singh ने UGC नियमों में झूठे शिकायतकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button