ताजा समाचारवायरलहरियाणा

गलत तरीके से ले रहे थे पेंशन, सरकार ने लगाया ब्रेक, अब होगी जांच

गलत तरीके से ले रहे थे पेंशन, सरकार ने लगाया ब्रेक, अब होगी जांच

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Jind

निर्धारित सीमा से अधिक आय और दो-दो योजनाओं का लाभ ले रहे 36,250 लोगों की प्रदेश सरकार ने पेंशन रोक दी है। इन लोगों को सितंबर और अक्तूबर माह की पेंशन नहीं मिली है। अब इन लोगों से 12 फीसदी ब्याज के साथ पेंशन की धनराशि वसूली जाएगी।

समाज कल्याण विभाग लगातार पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन कर रहा है। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय और सरकारी लाभ का डेटा अपडेट होने पर पता चला कि प्रदेश में 36 हजार से अधिक लोगों की आय पेंशन पात्रता सीमा से अधिक पाई गई है। इसके बावजूद ये लोग वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग या अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभले रहे हैं। जिन लाभार्थियों ने गलत आय दिखाकर पेंशन हासिल की है। उनसे पहले आय संबंधी दस्तावेज मांगे जाएंगे। अगर कोई लाभार्थी यह साबित करने में असमर्थ रहता है कि उसकी पेंशन पात्रता सही थी तो उससे पूर्ण राशि ब्याज सहित वसूली जाएगी। इसके विपरीत जो लोग अपनी आय को 3 लाख से कम साबित करेंगे उनकी पेंशन बहाल हो जाएगी और उन्हें पिछली बकाया पेंशन भी जारी की जाएगी।

किसान, मजदूर और कमेरों के मसीहा थे चौ देवीलाल : अभय सिंह चौटाला

जींद टॉप पर, चरखी दादरी फिसड्डी

जिन 36000 से ज्यादा लोगों की पेंशन रखी गई है उसमें सबसे ज्यादा करीब 4000 जींद जिले के रहने वाले हैं। चरखी दादरी जिले में ऐसे लोगों की संख्या 400 से भी कम है। जींद के 3858, पलवल 3134, हिसार 2962, कैथल 2953, सोनीपत 2739, करनाल 1852, सिरसा 1846, यमुनानगर 1662, मेवात 1649, पानीपत 1630, फतेहाबाद 1620, भिवानी 1310, फरीदाबाद 1288, रेवाड़ी 1207, कुरुक्षेत्र 1198, महेंद्रगढ़ 1158, रोहतक 1157, अंबाला 1012, झज्जर 782, गुरुग्राम 505, पंचकूला 372, चरखी दादरी में 366 लोगों की पेंशन को रोका गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

मौत से पहले बहन को कॉल फिर अचानक खामोशी कुलजीत कौर केस में नया मोड़
मौत से पहले बहन को कॉल फिर अचानक खामोशी कुलजीत कौर केस में नया मोड़

इस मामले में समाज कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने गलत आय दिखाकर पेंशन हासिल की है। उन लोगों की पेंशन को रोक दिया गया है। पेंशनधारकों के कागजातों की जांच होगी। जांच में अयोग्य मिलने पर ब्याज सहित राशि वसूली जाएगी।रिकवरी नोटिस जल्द ही लाभार्थियों को भेजे जाएंगे। उनसे पहले आय संबंधी दस्तावेज मांगे जाएंगे। अगर कोई लाभार्थी यह साबित करने में असमर्थ रहता है कि उसकी पेंशन पात्रता सही थी तो उससे पूर्ण राशि ब्याज सहित वसूली जाएगी।

पेंशन कटने वाले काट रहे चक्कर

जिन लोगों की पेंशन कटी है ऐसे लोग अब समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है उनकी आय को परिवार पहचान पत्र में सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने आप बढ़ा दिया है। एक व्यक्ति ने कहा कि उसके पेंशन में गलत फैमिली आईडी नंबर चढ़ा हुआ है वह उसे ठीक करवाने के लिए आया है।

973 रिहायशी प्लॉट्स का मौका, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बड़ी स्कीम लॉन्च
973 रिहायशी प्लॉट्स का मौका, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बड़ी स्कीम लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button