Property Rate: Delhi NCR में इस जगह की प्रॉपर्टी रेट में छुआ आसमान, जानें पूरी खबर

Property Rate: दिल्ली-एनसीआर में प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। यह बढ़ोतरी सिर्फ राजधानी दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश का नोएडा भी इस मामले में पीछे नहीं है।
हालांकि, इसमें नोएडा के कुछ खास इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में बेतहाशा उछाल देखने को मिला है। जी हां, नोएडा के सेक्टर 150 में पिछले 3 सालों में घरों की कीमतों में औसतन 128 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबProperty Rateकि किराए में 66 फीसदी का इजाफा हुआ है।
रियल एस्टेट कंसल्टेशन कंपनी एनारॉक रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। सोहना रोड पर घरों की कीमतों में 59 फीसदी का इजाफा- गुरुग्राम के सोहना रोड पर घरों की कीमतों में पिछले 3 सालों में 59 फीसदी का इजाफा हुआ है,
जबकि किराए में 47 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी के अनुसार, देश के शीर्ष 7 शहरों जैसे बेंगलुरु, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और हैदराबाद में घरों की औसत कीमत 2021 के अंत से 2024 के अंत तक किराए से अधिक बढ़ रही है।
नोएडा सेक्टर 150 में औसत किराया बढ़कर ₹26,000 हुआ –
आपको बता दें कि पुणे, कोलकाता और चेन्नई के इलाकों में विपरीत रुझान देखने को मिला। इन शहरों में घरों की कीमत से अधिक किराया बढ़ा है। सोहना रोड पर औसत कीमत कैलेंडर वर्ष 2021 के अंत में 6600 रुपये प्रति वर्ग फुट से 59 प्रतिशत बढ़कर 2024 के अंत में 10,500 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई।
किराया मूल्य 25,000 रुपये से 47 प्रतिशत बढ़कर 36,700 रुपये हो गया। नोएडा के सेक्टर 150 में घरों की औसत कीमत 5,700 रुपये प्रति वर्ग फीट से बढ़कर 13,000 रुपये हो गई। किराए में 66 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो 16,000 रुपये से बढ़कर 26,600 रुपये प्रति माह हो गए।