ताजा समाचार

Punjab News: राजनीति के बीच पनपा प्यार! कैसे बनी डॉक्टर गुरप्रीत पंजाब की सीएम की

Satyakhabarindia

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी की सालगिरह के मौके पर उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और प्यारा संदेश साझा किया। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी मेरे दोस्त… आपकी खुशियां बनी रहें… दुआ करती हूं आप यूं ही तरक्की करते रहें… आज का दिन हमारी जिंदगी का एक खास दिन है। एनिवर्सरी मुबारक मान साहब।” इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है और लोग दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

चंडीगढ़ में हुई थी शादी, बना था ऐतिहासिक पल

साल 2022 में जब आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनी और भगवंत मान मुख्यमंत्री बने तो इसके कुछ ही महीनों बाद उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर से विवाह किया। यह शादी 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में सादे लेकिन बेहद खास अंदाज में हुई। शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए थे। यह शादी इसलिए भी खास रही क्योंकि एक मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान ने सभी को चौंकाते हुए एक नई शुरुआत की थी।

टटीरी गाने पर विवाद में महिला आयोग की सख्त, बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने, तुरंत गिरफ्तारी के आदेश

Punjab News: राजनीति के बीच पनपा प्यार! कैसे बनी डॉक्टर गुरप्रीत पंजाब की सीएम की

परिवार में नई रौनक, बेटी का नाम रखा ‘नियामत’

इस जोड़े की खुशियों में तब और इज़ाफा हुआ जब उनकी बेटी का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘नियामत कौर’ रखा। तीन महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन भी पूरे धूमधाम से मनाया। यह आयोजन भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था। यह मान साहब की दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी से दो बच्चे हैं जो फिलहाल विदेश में रहते हैं।

राज्यसभा की राजनीतिक गर्मी के बीच कांग्रेस विधायक पहुंचे हिमाचल की वादियों में

डॉ. गुरप्रीत कौर: पढ़ाई से लेकर राजनीति तक सफर

डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। उनके परिवार में तीन बहनें हैं। उन्होंने साल 2013 में अंबाला के मुल्लाना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की और 2017 में इसे पूरा किया। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई, जो उस वक्त संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं और शादी से पहले भी सार्वजनिक रूप से उनके साथ देखी जाती थीं।

 अब राजनीति में भी निभा रही अहम भूमिका

डॉ. गुरप्रीत कौर अब सिर्फ एक डॉक्टर ही नहीं बल्कि एक राजनेता की जीवन संगिनी के रूप में भी सक्रिय हैं। जालंधर उपचुनाव के दौरान उन्होंने खुद कैंप हाउस की कमान संभाली थी। वे मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर दिखती हैं और आम लोगों से भी जुड़ती हैं। उनके व्यवहार और सादगी की भी सोशल मीडिया पर तारीफ होती रही है।

राखीगढ़ी : दो मीटर चौड़ी कच्ची ईंटों की दीवार मिली, शोधार्थियों को मिला शोध का नया विषय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button