ताजा समाचारवायरलहरियाणा

किसान की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे राहुल गांधी

इसी किसान के खेत में ट्रैक्टर चला चुके हैं राहुल गांधी

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

रसोई गैस संकट : जींद में गरीब की थाली से गायब हो गई रोटी

Rahul Gandhi : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अचानक हरियाणा पहुंचे हैं। राहुल गांधी का हरियाणा का यह छोटा सा दौरा आज सुर्खियों में हैं। यह चर्चा निकटवर्ती गांव मदीना में एक शादी समारोह की वजह से है, जिसमें राहुल आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। दरअसल, गांव के किसान संजय की बेटी की शादी है और इसके लिए परिवार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा था।

बता दें कि इससे पहले 8 जुलाई 2023 की सुबह लोग जब सोकर उठे ही थे। अचानक मदीना के खेतों में राहुल गांधी को देखकर हर कोई चौंक गया था। तब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शिमला जा रहे थे। अचानक सोनीपत से वह गोहाना और फिर मदीना पहुंच गए थे। यहां उन्होंने किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की, ट्रैक्टर चलाया और उनके साथ बैठकर खाना भी खाया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने मदीना (गोहाना) के किसानों व मजदूरों की समस्याओं को सुना और उनसे सीधा संवाद किया।

इन्हीं में से एक किसान संजय हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाकर खेत को धान के लिए तैयार किया था। इसके बाद धान की रोपाई की और फिर खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया था।

हरियाणा सरकार ने प्रोफसर महमूदाबाद के खिलाफ केस चलाने की अनुमति नहीं दी

अब जब इसी किसान संजय की बेटी की शादी हो रही है तो इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को भी कार्ड भेजा था। कार्ड मिलने पर राहुल गांधी ने पहुंचने का आश्वासन दिया था। राहुल गांधी संजय की बेटी को आशीर्वाद देने आज मदीना पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी द्वारा अपना वादा पूरा करने से संजय और उसका परिवार काफी खुश नजर आ रहा है।

#RahulGandhi #FarmersDaughter #WeddingBlessings #IndianWeddings #WeddingCeremony #AgricultureSupport #FamilyValues #CommunityLove #IndianPolitics #CulturalCelebration #RuralUnity #Blessings #Farmers #WEDDING #SocialImpact #Leadership #Tradition #UnityInDiversity #CulturalHeritage

फतेहाबाद में पुलिस के सामने नाके पर चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button