राहुल गांधी के बयान ने मचाया हरियाणा में राजनीतिक बवाल
एक्स हैंडल पर पोस्ट कर हरियाणा की सरकार को बताया घुसपैठिया सरकार

सत्य खबर हरियाणा
Rahul Gandhi Haryana Visit : राहुल गांधी शुक्रवार को हरियाणा के दौरे पर आने वाले हैं। वह गुरुग्राम में बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे लेकिन उनके हरियाणा दौरे से पहले उनकी एक पोस्ट ने हरियाणा में राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है।
राहुल गांधी ने अपने एक हैंडल पर लिखा, वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार।
लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं – क्या उन्हें BJP की भाषा में “घुसपैठिए” कहें?
और हरियाणा? वहाँ तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है।
जो संस्थाएँ अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं – वो ख़ुद “remote controlled” हैं।
उन्हें असली डर सच्चाई का है। क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएँ, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते।
राहुल गांधी के इस बयान पर हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ‘हम अपनी विधानसभा में राहुल गांधी के इस ब्यान के विरूद्ध प्रस्ताव लाएंगें, क्योंकि राहुल गांधी ने चुने हुए सदस्यों व विधानसभा का अपना किया है।
विज ने कहा कि ‘राहुल गांधी द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को चोर प्रतिनिधि कह देना या घुसपैठिया कह देना, अपमान है और अवमानना है। विज ने ये प्रतिक्रिया चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों के द्वारा राहुल गांधी द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को चोर प्रतिनिधि व घुसपैठिया कह देने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब के दौरान दी है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी कई चुनाव हार चुके है और अपना होश भी खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में नियमपूर्वक चुनाव होते हैं और चुनाव आयोग चुनाव कराता है तथा चुने हुए प्रतिनिधियों को चोर प्रतिनिधि कह देना या घुसपैठिया कह देना, एक प्रकार से अपमान है और अवमानना है।
1. #RahulGandhi 2. #HaryanaPolitics 3. #PoliticalUproar 4. #InfiltratorStatement 5. #HaryanaGovernment 6. #PoliticalDebate 7. #CongressInHaryana 8. #HaryanaNews 9. #PoliticalControversy 10. #GandhiInHaryana 11. #HaryanaVoices 12. #PoliticalReactions 13. #HaryanaUpdates 14. #LeadershipInCrisis 15. #HaryanaPublicOpinion 16. #PoliticalAccountability 17. #HaryanaElections 18. #CivicEngagement 19. #DemocracyInAction 20. #HaryanaDialogue