ताजा समाचारवायरलहरियाणा

राहुल बोले, भाजपा का टाइम पूरा होने वाला है जनता सब समझ चुकी है

राहुल गांधी गुरुग्राम में सद्भाव यात्रा में हुए शामिल, कहा-बृजेंद्र को होगा इससे लाभ

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Rahul Gandhi in Gurugram : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को गुरुग्राम में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल हुए। वह खांडसा चौक से एसडी स्कूल तक एक किलोमीटर पैदल चले।जनसभा में राहुल गांधी ने कहा, बृजेंद्र को इस यात्रा से बहुत फायदा होगा, क्योंकि हरियाणा की जो पल्स (नब्ज) है, वह आपने लोगों से सुनकर समझी। कांग्रेस पार्टी में हमारे जो युवा नेता हैं, उन सबको जनता के बीच में इस तरह की यात्रा करनी चाहिए।

राहुल ने कहा, आपका सारा डेटा नरेंद्र मोदी ने अमेरिका को पकड़ा दिया। हिंदुस्तान को क्या मिला? कुछ नहीं मिला, जीरो, कुछ नहीं मिला। हमारा टैक्स बढ़ गया, उनका टैक्स जीरो हो गया। अमेरिका का कुछ नहीं गया। इसके दो कारण हैं, सबसे पहला कारण एप्सटीन का। नरेंद्र मोदी की पूरी हिस्ट्री उसकी फाइलों में है। ट्रंप कहता है कि नरेंद्र मोदी का करियर एक मिनट में खत्म कर दूंगा। दूसरा कारण अडाणी है। अमेरिका में इसके ऊपर क्रिमिनल केस लगा रखा है। ये केस अडाणी पर नहीं है, ये केस नरेंद्र मोदी पर है। नरेंद्र मोदी और अडाणी एक हैं। कंपनी का नाम अडाणी है, लेकिन नाम मुदाणी होना चाहिए।

विश्व योगासना चैंपियनशिप में जींद के अभिषेक ने जीते दो गोल्ड मेडल

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में यात्रा का चलन है। हरियाणा के बारे में मुझसे अच्छा आप जानते हैं। यहां का चुनाव बीजेपी ने चोरी किया। मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, बंगाल, असम, इन्होंने सिस्टम बना लिया है चुनाव चोरी करने का। लाखों नाम काट देते हैं, नए नाम जोड़ देते हैं। आयोग इनके कंट्रोल में है, ये सोचते हैं कि हम सब कर लेंगे, लेकिन इनका टाइम आने वाला है, क्योंकि जनता को ये बात समझ आ गई है। नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी देश को बेचने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्शन चोरी होता है, आपका धन आपसे छीना जाता है और अडाणी, अंबानी को दिया जाता है। हरियाणा में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का मुद्दा है। ये हरियाणा की बात नहीं है, पूरे देश में बेरोजगारी फैल गई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है। डिग्री मिल जाती है, लेकिन रोजगार नहीं मिलता है। छोटी इंडस्ट्री बंद हो रही हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडाणी, अंबानी को बढ़ावा दिया जा रहा है, चीन का माल यहां बेचा जाता है। नरेंद्र मोदी कंट्रोल में हैं, इसका सबूत मेरे पास है। कुछ दिन पहले यूएस इंडिया डील हुई है, इस डील में हिंदुस्तान को अमेरिका ने क्या दिया, ये मैं बताना चाहता हूं। ये डील कोई नहीं कर सकता, ये डील अमरीका के दबाव में करी है। डील में हमारे कृषि सेक्टर को अमेरिका के किसानों के लिए खोल दिया गया है। वे अपना माल अब हिंदुस्तान में बेचेंगे, उनके हजारों एकड़ के खेत होते हैं। इससे हिंदुस्तान के किसान बर्बाद हो जाएंगे। साढ़े नौ लाख करोड़ रुपए का माल अमेरिका से हिंदुस्तान खरीदेगा। तीसरी बात, नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से कहा, ‘हम उन्हीं से तेल खरीदेंगे, जिनकी परमीशन आप दोगे। आपकी परमीशन के बिना हम किसी से तेल नहीं खरीदेंगे’।”

बृजेंद्र ने लोगों की नब्ज सुनकर समझी

राहुल गांधी ने कहा, कुछ साल पहले हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की थी। 4000 किलोमीटर तक हम चले और हमारे साथ लाखों लोग चले थे। एक नारा था, ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली’। यह नारा हमारा नारा नहीं था, यह नारा भीड़ से आया था। मगर देश को इस नारे की जरूरत थी और अभी भी इस देश को इस नारे की जरूरत है।

राहुल गांधी ने बृजेंद्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि आपने उसी प्रकार हरियाणा में यह यात्रा की, जनता के बीच में गए और हरियाणा की सड़कों प र चले। आपको इस यात्रा से बहुत फायदा होगा, क्योंकि आपको हरियाणा की जो नब्ज है, वह आपने लोगों से सुनकर समझी है। मेरी सोच है, कांग्रेस पार्टी में हर प्रदेश में जो हमारे युवा नेता हैं उन सबको जनता के बीच में इस तरह की यात्रा करनी चाहिए।

हरियाणा के जींद, महेंद्रगढ़, भिवानी और करनाल जिले होंगे एनसीआर से बाहर

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह यात्रा हमने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर शुरू की है। हम 2700 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं। अभी पांच हलके बाकी हैं। राहुल गांधी के आने से ये यात्रा आज पूर्ण हो चुकी है।

यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रभारी बीके हरिप्रसाद समेत कई नेता मौजूद हैं।

बृजेंद्र सिंह ने पिछले साल 5 अक्टूबर को सद्भाव यात्रा शुरू की थी। वह अभी तक 86 हलके कवर कर चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के यहां आने से हरियाणा के युवाओं में नया जोश है। आपको देश का गरीब व्यक्ति भविष्य के रूप में देख रहा है। हरियाणा का एनसीआरबी की रिपोर्ट में देश में चौथा स्थान आया है, यहां की लॉ एंड ऑर्डर की बहुत बुरी स्थिति है। बिहार भी हरियाणा से अच्छा है। हालांकि, आपने बीजेपी द्वारा किए जा रहे सारे षडयंत्रों को फेल करने का काम किया है, चाहे वह वोट चोरी का मुद्दा हो या अन्य कोई। आपके अंदर नेहरू जी और राजीव जी जैसी दूरदृष्टि है और इंदिरा जी जैसी दृढ़ता है। जल्द ही देश की बागडोर आपके हाथ में होगी।”

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज सबसे पहले मैं राहुल गांधी के हरियाणा में आने का स्वागत करता हूं। राहुल गांधी को हरियाणा से विशेष प्यार है। कभी वे किसान के घर खाना खाने जाते हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं कि उन्होंने देश के किसान, मजदूर और महिलाओं को बचा दिया। बीजेपी वाले जो तीन कानून लेकर आए थे, उन्हें आपने आगे बढ़ने से रोका है।बीजेपी महिलाओं के साथ जो चालाकी कर रही थी, महिला आरक्षण बिल को लेकर, अब बीजेपी वाले संशोधन लेकर आए, लेकिन आपने इसका विरोध किया। मैं इसके लिए आपका हार्दिक आभार प्रकट करता हूं। भारत जोड़ो यात्रा जब हरियाणा में आई थी, तब भी हरियाणा के लोगों ने बहुत प्यार दिया था।

जेल अधीक्षक ने बदमाश को जेल में करवाया फोन उपलब्ध और बदमाश ने रच दिया तिहरा हत्याकांड

बृजेंद्र सिंह ने बताया कि यह यात्रा 7 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 2700 किलोमीटर की यह सद्भाव यात्रा चली है। इस यात्रा के जरिए हमने लोगों को यह संदेश दिया है कि बीजेपी के लोगों द्वारा फैलाई जा रही नफरत से बचकर रहें। यह यात्रा हमने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर शुरू की है। इन सात महीनों में अनेकों मुद्दे हमारे सामने आए, चाहे वोट चोरी की बात करें, बेरोजगारी की बात करें, किसानों के मुद्दे की बात करें, लॉ एंड ऑर्डर की बात करें, कोई भी मुद्दा उठा लें, यह बीजेपी सरकार सोई हुई है।

1. #HaryanaPolitics
2. #RahulGandhi
3. #BJPsEnd
4. #SadbhavnaYatra
5. #GurugramUnity
6. #BrijendraSupport
7. #PublicAwareness
8. #PoliticalChange
9. #HaryanaVoices
10. #FutureOfHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button