ताजा समाचार

रेवाड़ी : राजस्थान रोडवेज की बस ने नेशनल हाईवे पर कार को मारी टक्कर,हादसे में दो घायल

रेवाड़ी से गुजर रहे नेशनल हाईवे 48 पर सोमवार को राजस्थान रोडवेज की एक बस ने फोर्ड कार को टक्कर मार दी.हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.घायलों को बावल के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पुलिस ने बस चालक के खिलाफ दर्ज किया केस.

Satyakhabarindia

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी निवासी विनोद और उनकी रिश्तेदार सुनीता कार से नीमकाथाना जा रहे थे. खेड़ा बार्डर के करीब पहुंचते ही पीछे से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी.बस की टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद धमाके की जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए.

 

IMT मानेसर में कंपनियों को पेट्रोल बम से उड़ाने की साजिश का पर्दाफाश

 

जिसके बाद लोगों ने कार में फंसे विनोद और सुनीता को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. जिसके बॉस पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर एसआई महीपाल भी घटनास्थल पहुँचे. उन्होंने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है.

गुरुग्राम के सेक्टर 51 की झुग्गियों में लगी आग, भारी नुकसान

Back to top button