रामपाल बोले, जेल में रहना हमारी लीला, पूरी पृथ्वी होगी हमारा आश्रम और सारा संसार होगा हमारे साथ
जेल से बाहर आने के बाद 8 मिनट का वीडियो किया जारी

सत्य खबर हरियाणा
Sant Rampal: सतलोक आश्रम के संचालक संत रामपाल ने जेल से बाहर आने के बाद जारी किए गए अपने वीडियो संदेश में कई बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि जेल में रहना उनकी ‘लीला’ का हिस्सा था और इसी दौरान उनका विस्तार और मजबूत हुआ। रामपाल ने 2006 और 2014 की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनके आश्रमों को कई बार नुकसान पहुंचाया गया, लेकिन इसके बावजूद उनका प्रभाव बढ़ता गया। उन्होंने दावा किया कि आज उनके 13 से 14 आश्रम हैं और भविष्य में पूरी पृथ्वी ही उनका आश्रम बन जाएगी। सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल ने जेल से बाहर आने के बाद अपना पहला वीडियो संदेश अपने भक्तों के लिए जारी किया है। करीब 8 मिनट के इस संदेश में रामपाल ने कई बड़े दावे किए हैं। जमानत की शर्तों के मुताबिक रामपाल कोई भीड़ जमा नहीं कर सकेंगे, लेकिन अपनी बात कहने या धर्म के प्रचार करने की कोई मनाही नहीं है।
भगवान ने उजाड़ा ताकि आगे बढ़ सकें
रामपाल ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 2006 में रोहतक के करौंथा आश्रम और 2014 में बरवाला के सतलोक आश्रम से हमें भगाया गया, उजाड़ दिया गया। हम एक चादर में आश्रम से निकले और आज आपके सामने हैं, हम कहां हैं। जब 2014 में उजाड़ा गया, हमारे पास बस एक ही आश्रम था और आज 13 से 14 आश्रम हैं।
रामपाल ने कहा कि सत्य परेशान जरूर हो सकता है, लेकिन कभी पराजित नहीं हो सकता। उन्होंने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि भक्ति का मार्ग उजड़कर ही बसता है, ठीक वैसे ही जैसे खेत में डाला गया गेहूं का दाना खुद नष्ट होकर कई गुना फसल देता है। रामपाल ने अतीत के झटकों का जिक्र करते हुए कहा, 2006 में हमें बुरी तरह उजाड़ दिया गया था। हम अपने कपड़े तक नहीं ला पाए थे, सिर्फ एक चादर लेकर निकले थे। उसके बाद परमात्मा की कृपा से बरवाला आए और 4 एकड़ से शुरू होकर 12 एकड़ तक आश्रम बनाया। 2014 में फिर सब कुछ तबाह कर दिया गया, हमारे 900 से 1000 बच्चों (अनुयायियों) को जेल में ठूंस दिया गया।
रामपाल ने अपने प्रभाव का बखान करते हुए कहा कि, जब वह पहली बार छोटी जेल गए थे, तभी उन्होंने कह दिया था कि वह ‘जेल से ही खेल’ करेंगे। उसने कहा, “जो परमात्मा को निकट से जानता है, उसे सारा फॉर्मूला पता होता है। साढ़े छह साल में हमने ऐसा ज्ञान दिया कि सबके छक्के छुड़ा दिए। आज उसी ज्ञान के आधार पर यह दास साढ़े 11 साल बाद फिर आया है। रामपाल ने अपनी बढ़ती ताकत का हवाला देते हुए कहा कि 2014 में हमारे पास सिर्फ एक आश्रम था, लेकिन आज उनकी संख्या बढ़कर 13-14 हो चुकी है। उन्होंने भविष्यवाणी के लहजे में कहा कि आने वाले समय में पूरी पृथ्वी ही उनका आश्रम बन जाएगी और अगले ‘झटके’ में सारा संसार उनके साथ होगा।
#Haryana #RampalSaid #StayInJail #OurPlay #Ashram #WorldWithUs #SpiritualJourney #Faith #Unity #DivinePath #Empowerment #CollectiveStrength #Truth #Justice #Awakening #NewBeginnings #Peace #GlobalSupport #HigherConsciousness #InspireChange