अहीरवाल की राजनीति में फिर राव इंद्रजीत सिंह और राव नरबीर सिंह आमने-सामने
केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम के पोस्टर में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री नहीं मिली जगह

सत्य खबर हरियाणा
Politics of Ahirwal : हरियाणा के अहीरवाल में भाजपा की राजनीति में पिछले काफी समय से चल रहा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब से कुछ दिन पहले तक राव इंद्रजीत सिंह को संगठन से कम और अपने समर्थकों से अधिक ताकत मिल रही थी लेकिन अब हालात बदले हुए नजर आते हैं और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर को संगठन से भी कोई मदद नहीं मिल रही है। आलम यह है कि केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर जारी किए गए पोस्टर में सनी विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार को तो जगह मिली लेकिन राव नरबीर को जगह नहीं मिली।

रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और राव नरबीर सिंह समर्थकों की लड़ाई में राव इंद्रजीत समर्थकों को पार्टी संगठन का भी खुलकर साथ मिलने लगा है। अब तक राव नरबीर सिंह के कार्यक्रमों से दूरी के बाद पोस्टरों में भी स्थान देना बंद कर दिया है।
30 जून को बावल में केंद्रीय कृषि मंत्री के स्वागत की तैयारियों में जारी किए गए पोस्टर में राव इंद्रजीत सिंह के साथ आरती राव को स्थान दिया गया है, परंतु राव नरबीर सिंह को जगह नहीं मिल पाई। रेवाड़ी के गांव रामपुरा की रहने वाली आरती राव महेंद्रगढ़ के अटेली से विधायक और सरकार में मंत्री है।
ऐसे ही रेवाड़ी के बूढ़पुर निवासी राव नरबीर सिंह गुरुग्राम के बादशाहपुर से विधायक और सरकार में मंत्री हैं। 30 जून के कार्यक्रम के जारी किए पोस्टर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री नाय सिंह सैनी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, आरती मंत्री राव और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फोटो लगाए गए हैं।
पार्टी के जिला सचिव दिनेश टींट की तरफ से जारी किए पोस्टर में स्थानीय विधायक डॉ. कृष्ण कुमार के साथ जिला अध्यक्ष वंदना पोपली और पार्टी के चुनाव चिन्ह को भी स्थान मिला है। रेवाड़ी के ही रहने वाले कैबिनेट मंत्री को स्थान नहीं मिला। पिछले 3 दिन में ऐसा यह तीसरा मामला सामने आया है। जब राव इंद्रजीत सिंह और राव नरेंद्र सिंह के बीच भाजपा की गुटबाजी सड़क पर आ गई है।
कब-कब क्या हुआ
28 जून को कोसली विधानसभा गुडियानी गांव में संत कबीर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोसली के विधायक अनिल यादव नहीं पहुंचे। हालांकि पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ने राव नरबीर सिंह के साथ मंच साझा किया। 2019 के चुनाव से पहले राव इंद्रजीत सिंह समर्थक रहे विक्रम सिंह टिकट नहीं मिलने के कारण बाद में राव नरबीर सिंह के साथ चले गए थे।
26 जून को बूढ़पुर में राव मोहर सिंह बायोडायबर्सिटी पार्क का शिलान्यास और लाखनौर मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम था। दोनों गांव रेवाड़ी विधानसभा का हिस्सा हैं। पार्क का निर्माण वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिसमें डीसी से लेकर चंडीगढ़ के तक अफसर पहुंचे हुए थे। इससे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व जिला प्रधान वंदना पोपली के साथ संगठन पदाधिकारी और सरकारी पदों पर बैठे कार्यकर्ता नजर नहीं आए।
एक साथ किया कदमताल
27 जून को महिला आयोग की उपप्रधान मीना परमार क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में रेवाड़ी पहुंची। जिला प्रधान वंदना पोपली अपनी टीम के साथ रेवाड़ी प्रवास के दौरान महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर तक उनके साथ कदम ताल करती नजर आई।
#HaryanaPolitics #RaoInderjitSingh #RaoNarbirSingh #Ahirwal #PoliticalFaceoff #HaryanaElections #PoliticalRivalry #LeadershipDebate #HaryanaLeaders #Election2023 #PoliticalDynamics #HaryanaNews #LocalPolitics #PoliticalAnalysis #HaryanaUpdates #VoterEngagement #CivicParticipation #PoliticalStrategies #HaryanaCommunity #DemocracyInAction