ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

शुक्रवार से काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारी, हरियाणा में लगे थे गंदगी के ढेर

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Sanitation workers’ strike ends : हरियाणा में पिछले 14 दिनों से चल रही है स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई। सफाई कर्मचारियों की रोहतक में आयोजित बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई। इससे पहले कल हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के साथ दो चरणों में 6 घंटे से ज्यादा समय तक बैठक चली थी जिसमें कुछ मांगों पर सहमति बन गई थी।

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल फिलहाल आज तक के लिए ही थी और इसे आगे बढ़ाने पर या खत्म करने पर आज फैसला आने वाला था और इस बीच कल हुई बैठक के बाद सफाई कर्मचारियों ने आज हड़ताल समाप्ति का ऐलान किया।

कल बैठक के बाद कर्मचारी नेता नरेश शास्त्री ने साफ किया था की बैठक में जो बातें हुई है वह सब कर्मचारियों को बुलाकर उनके सामने रखी जाएगी और उसके बाद ही हड़ताल पर आगामी निर्णय लिया जाएगा। इसी के तहत आज रोहतक में नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं की बैठक हुई जिसमें प्रदेश भर से कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया। कर्मचारी नेताओं की बैठक में इस बात पर सहमति बनेगी फिलहाल हड़ताल को समाप्त कर दिया जाए और अगर सरकार अपने वायदे से पीछे हटती है तो दोबारा हड़ताल की काल दी जाएगी।

HCS प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणाम को लेकर दाखिल सभी याचिकाएं खारिज

नरेश शास्त्री ने बताया कि हड़ताल पर चल रहे सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की लगभग एक दर्जन मांगों को मान लिया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 15 हजार 220 रुपये करने पर सहमति बनी, जो अभी तक सात से आठ हजार रुपये दिया जा रहा है। गड़बड़ी पर ठेकेदार का लाइसेंस रद कर दिया जाएगा। इन्हें राज्य कर्मचारी बीमा (ईएसआइ) और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का लाभ भी मिलेगा। मृत्यु सहायता 3 लाख से 5 लाख होगी और आश्रितों को नौकरी मिलेगी। कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से वेतन दिया जाएगा। सफाई में लगे कर्मचारियों को तेल-साबुन भी दिया जाएगा। हाईकोर्ट में केस जीतने वाले फरीदाबाद के 111 कर्मचारियों के साथ ही 150 अन्य कर्मचारियों को पक्का करने पर भी सहमति बनी है।
कर्मचारियों की मौत पर दी जाने वाली सहायता राशि को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख किया जाएगा और आश्रित की 25 साल की आयु सीमा की शर्त हटेगी। युक्तिकरण के तहत चार-साढ़े चार हजार पद बनाए जाएंगे, जिससे 900 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

वहीं, फरीदाबाद में हादसे में मारे गए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के आश्रितों को 50 -50 लाख रुपये के साथ ही एक-एक परिजन को सरकार नौकरी मिलेगी। पे-रोल पर लगे 1250 कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और आयु सीमा व सीटेट की शर्त से छूट मिलेगी। वर्दी और जोखिम भत्ते में पांच-पांच हजार रुपये देने के लिए फाइल चला दी गई है।

1. #HaryanaSanitation 2. #SanitationWorkers 3. #HaryanaStrike 4. #CleanHaryana 5. #WasteManagement 6. #HaryanaCleanup 7. #SanitationServices 8. #WorkersRights 9. #HaryanaNews 10. #PublicHealth 11. #GarbageDisposal 12. #HaryanaCommunity 13. #EnvironmentalHealth 14. #HaryanaSolidarity 15. #WasteFreeHaryana 16. #HaryanaUnity 17. #SanitationMatters 18. #HaryanaGovernment 19. #HealthAndHygiene 20. #ReturnToWork

नशा तस्कर को पकड़ने आई सीआईए पुलिस पर महिलाओं ने बोला धावा, आरोपी को छुड़वाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button