ताजा समाचार

MNS नेता के बेटे पर Rajshri More का गंभीर आरोप! राज ठाकरे का नाम लेकर डराया? , वायरल वीडियो से मचा बवाल

Satyakhabarindia

Rajshri More ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख के बेटे राहिल शेख पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि राहिल ने नशे की हालत में उनकी कार को टक्कर मार दी और साथ ही उनके साथ अभद्रता भी की। यह घटना मुंबई के ओशिवारा क्षेत्र की है जहां अब इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

कैमरे में कैद हुआ पूरा विवाद

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें राजश्री और राहिल के बीच बहस साफ देखी जा सकती है। वीडियो में राजश्री पूछती हैं कि क्या वह MNS से हैं, जिस पर राहिल जवाब देता है कि उसके पिता पार्टी में उपाध्यक्ष हैं। इसके बाद राहिल ने अपशब्दों का प्रयोग किया, जिसे लेकर राजश्री ने तीखा विरोध जताया। जब राजश्री ने पूछा कि तुमने कार क्यों मारी तो राहिल बार-बार माफी मांगता नजर आया।

राज्यसभा की राजनीतिक गर्मी के बीच कांग्रेस विधायक पहुंचे हिमाचल की वादियों में

 राजनीतिक रसूख का दिखाया गया डर?

राजश्री का कहना है कि राहिल ने घटना के बाद उन्हें धमकाया और कहा कि ‘जा पुलिस स्टेशन जा, देख लेना मैं कौन हूं। जावेद शेख मेरा बाप है।’ साथ ही यह भी कहा गया कि राहिल ने राज ठाकरे का नाम लेकर डराने की कोशिश की। हालांकि राहिल ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि उसने सिर्फ इतना कहा कि ‘कहीं भी जाओ, पुलिस से पूछो कि जावेद शेख कौन हैं।’

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जांच जारी

राजश्री ने इस घटना की शिकायत ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए राहिल शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राहिल नशे में था या नहीं और दुर्घटना की सही परिस्थितियाँ क्या थीं। साथ ही आरोपों की सत्यता की भी जांच की जा रही है।

पंचकूला में 3 दिवसीय ‘वसंत उत्सव’ का भव्य शुभारंभ

सोशल मीडिया पर बढ़ा गुस्सा और समर्थन

राजश्री मोरे के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। एक ओर जहां कुछ लोग राहिल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स राजश्री को बहादुरी से सामने आने के लिए सराह रहे हैं। यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है और सबकी नजरें आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button