Smriti Mandhan: सगाई टूटने के बाद स्मृति मंधाना का करियर में बड़ा धमाका, क्रिकेट के लिए नई लड़ाई शुरू

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने 10 दिसंबर को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहली बार हिस्सा लिया। यह उनकी सगाई टूटने के बाद पहला बड़ा आयोजन था। Smriti Mandhana : साल 2025 में महिला वनडे विश्व कप जीतने के बाद स्मृति अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त थीं। उनकी सगाई संगीतकार पलाश मुख़ल से हुई थी, लेकिन शादी होने से पहले ही यह रिश्ता टूट गया। 7 दिसंबर को स्मृति ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की और लोगों से इस मामले में आगे की चर्चा न करने की अपील की।
क्रिकेट है सबसे बड़ा जुनून, टीम इंडिया की जर्सी पहनना है सबसे बड़ा सम्मान
2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली स्मृति मंधाना ने इस घटना के बाद पहली बार अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। अमेजन संभव सम्मेलन में उन्होंने कहा, “मुझे शायद क्रिकेट से ज्यादा कुछ भी पसंद नहीं। टीम इंडिया की जर्सी पहनना हमेशा मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। बचपन से ही बल्लेबाजी का जुनून था, जो शायद किसी के लिए समझना आसान नहीं था। विश्व चैम्पियन बनना आसान नहीं होता, इसके लिए सालों की मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है।” उन्होंने कहा कि विश्व कप जीतना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था।

विश्व कप से मिली दो महत्वपूर्ण सीखें
स्मृति ने कहा, “इस विश्व कप से हमने दो अहम बातें सीखीं। पहली, हर पारी शून्य से शुरू होती है, भले ही आपने पिछली पारी में शतकीय स्कोर किया हो। दूसरी, हमेशा टीम को ध्यान में रखकर खेलना चाहिए, खुद को नहीं।” यह विचार दिखाता है कि स्मृति ने व्यक्तिगत उपलब्धि से ऊपर टीम भावना को महत्व दिया है जो उनकी क्रिकेटिंग सोच को दर्शाता है।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में स्मृति मंधाना की वापसी
विश्व कप जीत के बाद बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को लंबा आराम दिया था। अब भारतीय महिला टीम 21 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में मैदान पर उतरेगी। इस टीम में स्मृति मंधाना को भी शामिल किया गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर, शफाली वर्मा जैसे कई सितारे भी इस सीरीज में नजर आएंगे। यह श्रृंखला महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी का हिस्सा होगी।
नई शुरुआत की ओर स्मृति का कदम
सगाई टूटने के बावजूद स्मृति ने अपने क्रिकेट करियर पर पूरी ताकत लगाई है। Smriti Mandhanaउनका यह सार्वजनिक बयान दर्शाता है कि वे मानसिक रूप से मजबूत हैं और क्रिकेट में ही अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमी उनकी वापसी को लेकर उत्साहित हैं और भारतीय टीम से और बड़ी उम्मीदें लगाए हुए हैं।