ताजा समाचारवायरलहरियाणा

मुख्यमंत्री ने किया सोनीपत में यमुना की सफाई का वायदा, महिला आरक्षण के नाम पर कांग्रेस को जमकर कोसा

निकाय चुनाव के प्रचार में मुख्यमंत्री पहुंचे सोनीपत

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

CM in Sonipat : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचार की कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री आज सुबह सोनीपत पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां करीब दो दर्जन छोटी बड़ी जनसभाएं कर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। हरियाणा में सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम तथा रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा, सांपला व उकलाना नगर पालिका के लिए चुनाव हो रहे हैं। इन सभी जगह मतदान में अब एक सप्ताह से भी काम का समय बचा है। रविवार को मतदान होना है और शुक्रवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा।

‘ट्रिपल इंजन सरकार’ का दिया नारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद “ट्रिपल इंजन सरकार” बनेगी, जिससे विकास कार्यों की गति तीन गुना हो जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर विकास की रफ्तार को तेज करें।

हरियाणा में तापमान अभी 40 से कम, चार दिनों में 45 की संभावना

महिला बिल को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला

सीएम सैनी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने महिला अधिकारों के मुद्दे पर बड़ी गलती की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता जानबूझकर सदन में नहीं गए, क्योंकि उन्हें पता था कि अंदर महिलाओं के अधिकारों की बात उठेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हरियाणा से एकजुट प्रस्ताव भेजा जाएगा।

सीएम सैनी ने गिनाई उपलब्धियां

सीएम ने कहा कि डेढ़ वर्ष पहले विधानसभा चुनाव में 217 संकल्पों में से 63 पूरे कर दिए गए हैं और 163 संकल्पों पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है जिन्हें डबल इंजन की सरकार पूरा करने का काम कर रही है। कम आय वाले परिवारों को गैस सिलिंडर 500 रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसानों की पूरी फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है। युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के 2 लाख नौकरियां दी गईं। लाडो लक्ष्मी योजना लागू कर दी गई है।

वॉर्ड नंबर 8 से दौरे की शुरुआत

आज 9 मई 2026 का पंचांग और राशिफल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत के वॉर्ड नंबर 8 से अपने दौरे की शुरुआत की और पहले गांव राई में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सोनीपत में करीब दो दर्जन छोटी-छोटी जनसभाएं करेंगे। मेयर उम्मीदवार ने करीब 19 कार्यक्रम रखे हैं। मंच से संबोधन में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि वॉर्ड के पार्षद और मेयर को अपना आशीर्वाद देने का काम जनता करेगी। सीएम ने जनता से अपील की कि कमल के फूल पर बटन दबाकर मेयर और पार्षदों को जिताएं। वहीं, हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने भी बीजेपी के पार्षदों और मेयर को जिताने की लोगों से अपील की।

यमुना सफाई और विकास परियोजनाओं का वादा

सीएम ने कहा कि गंदे पानी को यमुना में जाने से रोकने के लिए डब्ल्यूटीपी (WTP) और एसटीपी (STP) परियोजनाएं लागू की जाएंगी। उनका उद्देश्य है कि यमुना में केवल स्वच्छ पानी जाए और उस पानी का उपयोग कृषि कार्यों में भी किया जा सके।

बीजेपी में शामिल हुए स्थानीय लोग

कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय लोगों ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में सभी वर्गों को सम्मान और अवसर मिलता है।

राहुल बोले, भाजपा का टाइम पूरा होने वाला है जनता सब समझ चुकी है

हर वार्ड में पहुंचने की रणनीति, चुनाव पर फोकस

सीएम के 22 वार्डों में 20 कार्यक्रम इस बात का संकेत हैं कि भाजपा इस चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक रही है। हर वार्ड में जनसंपर्क और सीधा संवाद स्थापित कर पार्टी अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

1. #YamunaCleanUp 2. #SonipatDevelopment 3. #ChiefMinisterPromises 4. #WomenReservationDebate 5. #CongressCritique 6. #CleanRiversInitiative 7. #SonipatNews 8. #EnvironmentalCommitment 9. #PoliticalAccountability 10. #EmpowerWomen 11. #YamunaRevival 12. #SustainableSonipat 13. #LeadershipInAction 14. #WomenInPolitics 15. #CongressResponse 16. #CommunityEngagement 17. #RiverConservation 18. #SonipatVoices 19. #PoliticalPromises 20. #CleanIndiaMission

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button