ताजा समाचार

बड़े नेताओं की खींचतान में छोटे नेताओं की ताजपोशी लटकी फतेहाबाद जिले की तीन मार्केट कमेटी का नहीं हो पा रहा नोटिफिकेशन

बड़े नेताओं की खींचतान में छोटे नेताओं की ताजपोशी लटकी फतेहाबाद जिले की तीन मार्केट कमेटी का नहीं हो पा रहा नोटिफिकेशन

Satyakhabarindia

Satya Khabar Sirsa

फतेहाबाद जिले में राज्यसभा सांसद तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और हरियाणा के पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली की खींचतान में मार्केट कमेटी के अध्यक्षों का गजट नोटिफिकेशन लटक गया है। फतेहाबाद जिले की 6 मार्केट कमेटियों की अध्यक्ष और वाइस चेयरमैन बनाए जाने की घोषणा सितंबर महीने में कर दी गई थी। इनमें से टोहाना, जाखल और रतिया मार्केट कमेटियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों का गजट नोटिफिकेशन अभी तक नहीं हो पाया है जबकि फतेहाबाद, भूना और भट्टू मार्केट कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। टोहाना, जाखल और रतिया मार्केट कमेटियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों का गजट नोटिफिकेशन नहीं होने के चलते उनके कार्यभार ग्रहण करने की घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है।

कैसे फंसा हुआ है पेंच

DHBVN का कमाल, उपभोक्ता को दिया 78 करोड़ 92 लाख का बिजली बिल

माना जा रहा है कि टोहाना और जाखल में कार्यभार ग्रहण समारोह राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली की खींचतान में अटका हुआ है। टोहाना में बबली समर्थक जंगजीत हुड्डा को चेयरमैन और बराला समर्थक लक्ष्मण दास बंसल को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। सूत्र बताते हैं कि टोहाना में बराला अपने समर्थक दलजीत सिंह को चेयरमैन बनवाना चाहते थे। इसी तरह जाखल में बिंद्र सिंह अवतार चेयरमैन बने हैं, जो पहले बराला के नजदीकी रहे हैं, लेकिन उनकी नियुक्ति संगठन के हिसाब से हुई है। वहीं, कंवल कृष्ण सिंगला वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं। रतिया में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समर्थक धर्मपाल शर्मा मार्केट कमेटी चेयरमैन बनाए गए हैं। मगर उनकी नियुक्ति का लगातार विरोध ही हुआ है। उनके खुद के गांव के सरपंच सहित कई गांवों के सरपंचों ने सीएम नायब सैनी को लेटर लिखकर उन्हें हटाने की मांग की थी।

सचिव बोले-पत्र आने के बाद ही संभाल सकेंगे कार्यभार

टोहाना मार्केट कमेटी के सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि कार्यभार ग्रहण समारोह को लेकर सरकार की ओर से विभाग को पत्र आएगा, जिसके बाद कार्यक्रम होगा। अभी ऐसा पत्र नहीं आया है। देरी होने का कारण उन्हें नहीं पता है।

Nashik Businessman Scandal: नासिक का रविंद्र 100 से ज्यादा महिलाओं का शोषण, 87 अश्लील वीडियो

बोले, नहीं है कोई खींचतान

बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नेताओं की खींचतान जैसी कोई बात नहीं है। कोई तकनीकी कारण होगा। इस बारे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को भी अवगत करवाया गया है। उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही यह काम हो जाएगा।

AJL मामले में प्रवर्तन निदेशालय हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button