ताजा समाचारवायरलहरियाणा

एक बार फिर टल गया गुरुग्राम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव

हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 5 मई से पहले करवाया जाना है चुनाव, 1 साल से ज्यादा समय से खाली है दोनों पद

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Gurugram Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor Elections postponed : हरियाणा के गुरुग्राम में नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज एक बार फिर स्थगित कर दिया गया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मार्च में 8 सप्ताह के अंदर चुनाव करवाने को कहा था और यह टाइम पीरियड 5 मई को पूरा हो रहा है। मार्च 2025 से नगर निगम में यह पद खाली पड़े हैं।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : महिला को अपने मायके के राज्य में ही मिलेगा आरक्षण का लाभ, ससुराल में नहीं

गुरुग्राम नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल है लेकिन भाजपा के अंदर की राजनीति नगर निगम के चुनाव को टाल रही है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह की धड़ेबाजी के कारण यह चुनाव नहीं हो पा रहा है। हालांकि इस बात की उम्मीद की जा रही थी कि आज चुनाव हो सकता है लेकिन मेयर के अस्वस्थ होने के कारण इस चुनाव को आज टाल दिया गया। वैसे बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने आज रेवाड़ी में कहा था कि वह चाहते हैं कि इस चुनाव को कुछ दिन के लिए टाल दिया जाए। मेयर के अस्वस्थ होने को भी राजनीतिक बीमारी के रूप में देखा जा रहा है।

चुनाव स्थगित होने से गुड़गांव की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। वहीं, पार्षदों की मानें तो इस चुनाव को लेकर उन्हें कोई समय ही नहीं दिया गया। बस दो दिन पूर्व सूचना दी गई कि सदन की बैठक के दौरान चुनाव होंगे। ऐसे में वह किसी भी तरह से तैयार नहीं हैं। आज जब वह बैठक के लिए हिपा स्थित कांफ्रेंस हॉल पहुंचे तो यहां उन्हें पता लगा कि मेयर राजरानी की तबीयत खराब होने के कारण चुनाव को टाल दिया गया है। हालांकि अभी चुनाव की अगली तारीख निश्चित नहीं की गई है।

आपको बता दें कि बुधवार को रेवाड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब मानेसर मेयर व 7 पार्षदों ने जब भाजपा का दामन थाना और इसके बाद जब पत्रकारों ने केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत से गुड़गांव सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर प्रश्न पूछा तो उन्होंने कहा कि वह इस चुनाव के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में वह प्रयास कर रहे हैं कि चुनाव कुछ दिनों के लिए टल जाए ताकि उन्हें तैयारी का मौका मिल जाए। वहीं, सूत्रों की मानें तो चुनाव की तारीख डिक्लेयर होते ही कैबिनेट मंत्री राव नरबीर और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के खेमे के पार्षदों में भी हलचल बढ़ गई और वह मंत्री आवास पर पहुंच गए।

गौतस्करों ने पुलिस वाला समझ आम आदमी को मारी गोली, मौके पर मौत

आपको बता दें कि मार्च 2025 में नगर निगम चुनाव के बाद से सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के पद का चुनाव नहीं हो पाया। इस चुनाव को लेकर गुड़गांव के अधिवक्ता रोहित मदान ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मार्च महीने में आदेश देकर 8 सप्ताह में चुनाव कराने के लिए कहा था। यह समय 5 मई को पूरा हो रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह से अपने बयान के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा था कि यह चुनाव 3 मई तक कराए जाएंगे। अब देखना यह होगा कि दोनों पदों को भरने के लिए चुनाव 5 मई से पहले हो पाते हैं या हाईकोर्ट के आदेशों के अवहेलना की जाती है।

1. #GurugramElections
2. #SeniorDeputyMayor
3. #DeputyMayorElection
4. #ElectionPostponed
5. #HighCourtOrder
6. #GurugramPolitics
7. #LocalGovernance
8. #DemocracyInAction
9. #CivicEngagement
10. #VoteForChange

दुष्यंत चौटाला के मानहानि केस में साकेत कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button